फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: फ्रिज में रखा खाना खाने के बाद युवक की हालत हुई खराब, काटने पड़े पैर और उंगलियां, जानिए क्या है वजह

Tue, 22 Feb 2022 04:00 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Tue, 22 Feb 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
student legs and fingers amputated after developing near fatal sepsis from eating refrigerator food
एक युवक को फ्रिज का खाना पड़ गया महंगा - फोटो : Pixabay

आधुनिक होती दुनिया में लोगों के खान-पान के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुराने समय में लोग ताजा और पौष्टिक खाने को ज्यादा महत्व देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब लोग खाना बनाकर या बचा हुआ फ्रिज में रख देते हैं और बाद में भी उसका सेवन करते हैं। ऐसे में फ्रिज का रखा खाना कभी-कभी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है। इसके पीछे ये वजह है कि कई लोग फ्रिज में से खाना निकाल कर गर्म नहीं करते हैं और उसे ठंडा ही खा लेते हैं। जिससे कई सारी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करना आपको अस्पताल पहुंचा सकता है। ऐसा ही एक मामला इनदिनों सामने आया है जहां एक युवक को फ्रिज का खाना इतना महंगा पड़ गया कि उसके दोनों पैर ही काटने पड़े। सिर्फ इतना ही नहीं उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काटनी पड़ी। आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है.........

student legs and fingers amputated after developing near fatal sepsis from eating refrigerator food
एक युवक को फ्रिज का खाना पड़ गया महंगा - फोटो : Pixabay

एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, जेसी नाम का ये युवक एक दिन रेस्टोरेंट से अपने खाने के लिए डिनर में नूडल्स और चिकन लेकर आया। रात में खाना खाने के बाद जेसी ने बचे हुए खाने को फ्रिज में रख दिया और सुबह उठकर दोबारा उसी खाने को बिना गर्म किए ही खा लिया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही जेसी को बहुत तेज बुखार हुआ और उसकी दिल की धड़कन भी तेज होने लगी। आनन-फानन में जेसी को अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसके शरीर का रंग बैंगनी हो चुका था।

student legs and fingers amputated after developing near fatal sepsis from eating refrigerator food
एक युवक को फ्रिज का खाना पड़ गया महंगा - फोटो : Pixabay

डॉक्टरों की जांच के बाद चला कि उसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ है जिसके कारण उसे सेप्सिस नाम की बीमारी हो गई है। इस बीमारी के चलते जेसी की किडनियों ने काम करना बंद कर दिया और उसके शरीर में खून जमने लगा। उसके शरीर में इंफेक्शन बहुत तेजी से फैलने लगा जिसकी वजह से डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा। इंफेक्शन बढ़ता देख डॉक्टरों ने उसके हाथों की उंगलियों को भी काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
student legs and fingers amputated after developing near fatal sepsis from eating refrigerator food
एक युवक को फ्रिज का खाना पड़ गया महंगा - फोटो : iStock

जेसी 26 दिनों तक अस्पताल में बेहोश रहा और जब उसे होश आया तो वो सब कुछ गंवा चुका था। फ्रिज में रखे खाने की वजह से जो कुछ जेसी के साथ हुआ वह काफी डराने वाला है।

विज्ञापन
student legs and fingers amputated after developing near fatal sepsis from eating refrigerator food
एक युवक को फ्रिज का खाना पड़ गया महंगा - फोटो : iStock

डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी देर तक फ्रिज में खाने की कोई चीज रखी जा सकती है। लंबे समय तक फ्रिज में खाना रखना ठीक नहीं होता है। ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि फ्रिज से खाना निकालकर गर्म करने के बाद ही खाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed