फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच

Thu, 14 Nov 2024 12:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 12:02 PM IST
सार

Sunita Williams Health Update: आईएसएस पर मौजूद सुनीता विलियम्स के वजन घटने को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं। अब इस पर पहली बार उन्होंने जवाब दिया है। दरअसल, उनकी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापन
Sunita Williams Health Update At Space Station Nasa Astronaut Says My Body Has Changed
क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच - फोटो : NASA

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Health) और उनके साथी बैरी विल्मोर की फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। आईएसएस पर मौजूद सुनीता विलियम्स के वजन घटने को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं। अब इस पर पहली बार उन्होंने जवाब दिया है। दरअसल, उनकी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही थीं।



तस्वीर आने के बाद सुनीता विलियम्स के तेजी से वजन कम होने को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। अब उन्होंने पहली बार इन खबरों को लेकर बयान दिया है। वटन घटने की रिपोर्टों के बीच नासा के साथ सुनीता विलियम्स ने बातचीत की है। इसमें उन्होंने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरा वजन वही है, लेकिन मेरे शरीर में थोड़ा बदलाव आया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री जून 2024 में 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई थीं। 

Sunita Williams Health Update At Space Station Nasa Astronaut Says My Body Has Changed
क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच - फोटो : X/Nasa

'उतना ही है वजन'

सुनीता विलियम्स ने नासा के साथ बातचीत में कहा कि अंतरिक्ष स्टेशन पर कई बदलाव होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा वजन कम हो रहा है, ऐसी कुछ अफवाहे हैं। उन्होंने बताया कि वास्तव में मैं उनसी मात्रा में हूं। हम अपना वजन मापते हैं और हमारे पास स्प्रिंग मास है। उन्होंने कहा कि हमनें अपना वजन मापा है। बुच और मेरा वजन उतना ही है, जैसा हमने यहा आने पर किया था।

 

Sunita Williams Health Update At Space Station Nasa Astronaut Says My Body Has Changed
क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच - फोटो : NASA

पांच महीने से हैं अंतरिक्ष में 

दोनों अंतरिक्ष यात्री करीब पांच महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को फरवरी 2025 तक टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं हो पाई। 

Baba Vanga: बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी, अगर सच हुई तो अमेरिका की राजनीति में मच सकता है कोहराम


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita Williams Health Update At Space Station Nasa Astronaut Says My Body Has Changed
क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच - फोटो : NASA

अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को भेजा गया है। स्टारलाइनर 6 सितम्बर को बिना क्रू के धरती पर वापस आया था। 



Ajab-Gajab: ये पक्षी याद रखता है अपनी चोट, 17 साल तक लेता है इंसानों से बदला, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Sunita Williams Health Update At Space Station Nasa Astronaut Says My Body Has Changed
क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच - फोटो : NASA

स्टारलाइनर की चालक दल के साथ पहली उड़ान थी

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विलमोर करीब पांच महीने से आईएसएस में हैं। पांच जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चालक दल के लिए पहली उड़ान भरी थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के बाद उनकी वापसी को फरवरी तक के लिए टाल दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed