सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse: कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख, जानिए क्या भारत में आएगा नजर

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 12:21 PM IST
सार

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण को लेकर काफी दिनों से लोगों के बीच चर्चा हो रही है। खासतौर पर अगस्त, 2025 में संभावित सूर्य ग्रहण को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, खगोल वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है अगस्त 2025 में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
Surya Grahan Longest Total Solar Eclipse On 2 August 2027 Nasa Clears Confusion Know Right Time And Place
कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख - फोटो : Freepik

खगोलविदों ने बताया है कि दो अगस्त 2025 को वैश्विक कैलेंडर में कोई भी ग्रहण नहीं है। दरअसल, 2 अगस्त, 2027 को लगने पूर्ण सूर्य ग्रहण की वजह से लोगों की बीच भ्रम पैदा हुआ है। 2027 के पूर्ण सूर्य ग्रहण की खबर सामने आने के बाद लोग इसी साल ग्रहण का दावा करने लगे हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, सदी का सबसे लंबे सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को लगेगा। इस साल दो अगस्त को कोई ग्रहण नहीं होगा। दो अगस्त 2027 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण 6 मिनट और 23 सेकंड तक रहेगा। यह 21वीं सदी में धरती पर नजर आने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। 
 
Trending Videos
Surya Grahan Longest Total Solar Eclipse On 2 August 2027 Nasa Clears Confusion Know Right Time And Place
कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख - फोटो : Adobe Stock

कब लगेगा 2025 का दूसरा सू्र्य ग्रहण? 

भारतीय समय के मुताबिक, साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे लगेगा और 22 सितंबर को सुबह 3.24 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4.24 मिनट होगी।  
यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में नजर नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan Longest Total Solar Eclipse On 2 August 2027 Nasa Clears Confusion Know Right Time And Place
कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख - फोटो : Freepik

कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? 

दरअसल, साल 2027 में ऐतिहासिक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दौरान दोपहर के समय ही आसमान में अंधेरा छा जाएगा। हाल के इतिहास में ऐसा सूर्य ग्रहण कभी नहीं नजर आया है और आने वाले करीब 100 वर्ष तक भी नहीं दिखेगा। यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर से शुरू होगा। इसके बाद जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका से अरब प्रायद्वीप तक नजर आएगा। हालांकि, हिंद महासागर के ऊपर यह धुंधला हो जाएगा।
 
Surya Grahan Longest Total Solar Eclipse On 2 August 2027 Nasa Clears Confusion Know Right Time And Place
कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख - फोटो : Freepik

दुनिया के बड़े इलाके में यह सूर्य ग्रहण दो अगस्त 2027 को दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य आंखों से पूरी तरह नजर नहीं आएगा और दुनिया में करीब छह मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। यह सैकड़ों वर्षों के इतिहासर का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। अभी तक इतिहास का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 743 ईसा पूर्व हुआ था, तब 7 मिनट 28 सेकंड के लिए अंधेरा छाया था। 

Viral Video: मोटरसाइकिल पर अजगर को बांधकर घसीटता दिखा शख्स, जब वायरल हुआ वीडियो तो लोगों ने खूब लताड़ा

विज्ञापन
Surya Grahan Longest Total Solar Eclipse On 2 August 2027 Nasa Clears Confusion Know Right Time And Place
कब लगेगा 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नासा ने बताई सही तारीख - फोटो : Freepik

दो अगस्त 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण का पूर्ण पथ 275 किलोमीटर चौड़ा है। यह कई महाद्वीपों में दिखेगा। इसे महान उत्तरी अफ्रीकी ग्रहण भी कहा जा रहा है, क्योंकि अफ्रीका के ज्यादातर देशों में नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण अपनी अवधि की वजह से विशेष होगा। यह ग्रहण छह मिनट तक रहेगा और ऐसा अगले 100 वर्षों तक नहीं होने वाला है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2027 के बाद ऐसा सूर्य ग्रहण शायद 2114 में होगा।

Viral Video: ऑफिस में रील देख रही थी लड़की, सीनियर ने टोका तो दी धमकी, ज्यादा बोलोगे तो जेल में कटेगा बुढ़ापा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed