{"_id":"61f61f868df79303003488b6","slug":"the-cost-of-the-whole-earth-if-you-want-to-buy-know-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: जानिए कितनी है पूरी पृथ्वी की कीमत, कौन खरीद सकता है इसे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: जानिए कितनी है पूरी पृथ्वी की कीमत, कौन खरीद सकता है इसे
आज के समय में लोग अपने पैसों का कई तरह से निवेश करते हैं। बीमा, फिक्स्ड डिपॉजिट, आईपीओ, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी जैसी चीजों में निवेश करते हैं। इन सब में सबसे ज्यादा लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रॉपर्टी में निवेश करने से उनका पैसा सुरक्षित रहता है और मुनाफा भी ज्यादा होता है। जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, प्रॉपर्टी भी महंगी होती जा रही है। ऐसे में अब एक जमीन का टुकड़ा लेने की बात हो तो लाखों रुपए की जरूरत होती है। मगर, यदि किसी को पूरी पृथ्वी ही खरीदनी हो तो कितने रुपयों की जरूरत होगी? जी हां! पृथ्वी की असली कीमत का अंदाजा लगा लिया गया है। अगर कोई चाहे तो पूरी पृथ्वी का मालिक बन सकता है। अगर आपके पास भी इतने रुपए हैं तो आप भी पूरी की पूरी पृथ्वी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी पृथ्वी की कीमत क्या है.......
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में पृथ्वी की कुल कीमत का अंदाजा लगाया गया है। पृथ्वी की कीमत का गणित 2022 में सभी चीजों की कीमत को ध्यान में रखकर लगाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जमीन, नदी, खनिज और सभी चीजों को मिलाकर पृथ्वी की कीमत 3,76,25,80,00,00,00,00,060 (3 लाख 76 हजार 258 खरब) बताई गई है। अगर आपका बैंक बैलेंस इतना है तो आप जरूर पूरी पृथ्वी के मालिक बन सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये एक सोचने वाली बात है कि आखिर इतनी बड़ी पृथ्वी की पूरी कीमत किस आधार पर लगाई गई। दरअसल, सरसल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेग लॉघलिन ने स्पेशल फॉर्मूला के साथ ये कीमत लगाई है। इसमें पृथ्वी का आकार, मास, तापमान, आयु, और भी कई सारे तत्व को ध्यान में रखते हुए इस गणित को जोड़ा गया है। ये काफी हैरत की बात है कि प्रोफेसर न सिर्फ पृथ्वी की कीमत बता चुके हैं बल्कि इन्होंने सोलर सिस्टम के अन्य ग्रहों की भी कीमत लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रोफेसर ग्रेग के अनुसार, पृथ्वी पूरे सोलर सिस्टम का सबसे महंगा ग्रह है। प्रोफेसर ने जिस मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश की जा रही है उसकी कीमत मात्र 12 लाख 2 हजार रुपए तय की है। वहीं पूरे सोलर सिस्टम का सबसे सस्ता ग्रह वीनस है जिसकी कीमत मात्र 70 पैसे आंकी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रेग के अनुसार, उन्हें मालूम है की पृथ्वी को कोई भी नहीं खरीद सकता है। फिर भी इसकी कीमत लगाने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण है। लोगों को पता होना चाहिए कि वो इस सोलर सिस्टम के सबसे महंगे ग्रह पर रहते हैं। अगर हमें यहां मुफ्त में रहने का मौका मिल रहा है तो हमें इसकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।