सब्सक्राइब करें

Aliens Alert: एलियंस पर चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो, इस डर से नहीं किया रिलीज

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 11:12 AM IST
विज्ञापन
US Government Has Many Secret Alien UFO Videos Which Never Released Claimed in Report
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो - फोटो : iStock

Alien News: एलियंस को लेकर आए दिन हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। आए दिन एलियन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। दुनिया में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कभी-कभी ऐसे अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक हैरत में पड़ जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस बात का किसी के पास कोई सबूत नहीं है। 

ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनके यूएफओ होने के दावे किए जाते हैं। कई बार बताया जाता है कि ये वीडियो एडिट किए हुए हैं। 

Trending Videos
US Government Has Many Secret Alien UFO Videos Which Never Released Claimed in Report
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो - फोटो : iStock

अब एक बार फिर अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार ने कम से कम यूएफओ के 24 वीडियो रखे हैं जिन्हें कभी दुनिया के सामने नहीं लाया गया। साल 2019 के मध्य के 19 अलग-अलग वीडियो हैं जिनमें यूएफओ देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
US Government Has Many Secret Alien UFO Videos Which Never Released Claimed in Report
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो - फोटो : iStock

'सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम' के तहत अमेरिकी नौसेना ने इन वीडियो को लेकर जानकारी देने का अनुरोध किया गया था जिसके बाद यह खबर सामने आई है। हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इन वीडियो फुटेज को जारी करने से मना कर दिया है। पेंटागन का कहना है कि ऐसा करना संवेदनशील 'स्रोतों' के लिए खतरा हो सकता है। 

US Government Has Many Secret Alien UFO Videos Which Never Released Claimed in Report
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल सिक्योरिटी एंड नॉनप्रोलिफरेशन के पूर्व विश्लेषक मारिक वॉन रेनेंकैम्फ ने बताया है कि पेंटागन के पास कम से कम दो दर्जन या ज्यादा यूएफओ के वीडियो हैं।

विज्ञापन
US Government Has Many Secret Alien UFO Videos Which Never Released Claimed in Report
अमेरिका के पास हैं कई यूएफओ के वीडियो - फोटो : iStock

उनका कहना है कि जनता के प्रति पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक प्रतिबद्धताएं हैं, लेकिन इसके बावजूद पेंटागन के अधिकारियों ने किसी भी वीडियो फुटेज को जारी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तर्क देना कि संवेदनशील स्रोतों के लिए खतरा पैदा हो सकता है कई वीडियो के लिए यह बात सही नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed