सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर, जीनियस हैं तो 11 सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Viral Optical Illusion: Spot The Hidden Lion in Photo Brain Teaser Picture Puzzle
इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर - फोटो : Twitter

Optical Illusion Find A Lion: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें अक्सर हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरें अच्छे से अच्छे लोगों के दिमाग को घूमा कर रख देती हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों (Optical Illusion Photo) में छिपी पहेली को हल करने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। कई लोगों को इन पहेलियों को हल करने में आनंद आता है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को समझना आसान काम नहीं है। 

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को समझने और हल करने में दिमाग की अच्छा खासी कसरत होती है। इंटरनेट पर एक बार फिर ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर देखने को मिली है। इस तस्वीर में एक शेर बैठा हुआ है जिसे आपको खोजना है। इस तस्वीर को हल करने में अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग चकरा गया है। इस तस्वीर को खोजने के लिए आपके पास 15 सेकेंड का समय है। अगर आप 15 सेकेंड के अंदर शेर को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग तेज है। 

Trending Videos
Viral Optical Illusion: Spot The Hidden Lion in Photo Brain Teaser Picture Puzzle
इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन गेम खेलना लोग काफी पसंद करते हैं। इस तरह के गेम में किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी चीजों को खोजना होता है। इन तस्वीरों में चीजों को ऐसे छिपाया जाता है कि हजारों कोशिश के बाद भी ज्यादातर लोग नहीं खोज पाते हैं। अगर आप तेज दिमाग वाले लोगों में शामिल होना चाहते हैं, तो 15 सेकेंड के अंदर शेर को खोजकर दिखाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Optical Illusion: Spot The Hidden Lion in Photo Brain Teaser Picture Puzzle
इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर - फोटो : Twitter

अगर आप तस्वीर में शेर को खोजने में कामयाब हो जाते हैं, तो माना जाएगा कि आपका दिमाग बहुत तेज है। इसके साथ ही आप कठिन से कठिन पहेली को हल कर सकते हैं। अगर आप तस्वीर में शेर को नहीं देख पाते हैं, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपनी नजर को तस्वीर में दिखे रहे चट्टानों और पेड़ों पर दौड़ाइए। 

Ajab-Gajab: इस देश ने कई फ्लाइट्स पर लगाए बैन! अब ट्रेन से करनी होगी यात्रा, जानिए क्या है वजह

Viral Optical Illusion: Spot The Hidden Lion in Photo Brain Teaser Picture Puzzle
इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक खाली मैदान दिख रहा है जिसमें कई चट्टान नजर आ रहे हैं। इन चट्टानों के बीच ही शेर छिपकर बैठा है। तस्वीर में शेर को खोजने में ज्यादातर लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब यह देखना है कि आप शेर को खोज लेते हैं? 

विज्ञापन
Viral Optical Illusion: Spot The Hidden Lion in Photo Brain Teaser Picture Puzzle
इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर - फोटो : Twitter

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इनमें छिपी चीजों को खोजने में कठिनाई होती है। अगर आप अभी भी इस तस्वीर में शेर को खोज नहीं पाए हैं, तो हमने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें आप शेर को आसानी से देख सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed