Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन भावुक करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच इंटरनेट पर एक दिल को छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फूड डिलीवरी करने वाला एक शख्स नजर आ रहा है जिसके हौसले को आप सलाम करेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप इस शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Viral Video: मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स, कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी में कब कैसे हालात हो जाएं किसी को नहीं पता होता है। फूड डिलीवरी करने वाले शख्स की कहानी भी लोगों को हैरत में डाल दी है। इस वायरल वीडियो को फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है इससे मूझे प्रेरणा मिलती है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फूड डिलीवरी बाॅय अपने एक बच्चे को सीने से लगाकर रखा हुआ है और दूसरा बच्चा उसके साथ नजर आ रहा है। फूड डिलीवरी करने वाला शख्स जब खाना देने के लिए जाता है, तो बच्चे भी उसके साथ होते हैं।
सौरभ ने शख्स से पूछा कि क्या दोनों बच्चों को लेकर आप खाने देने जाते हैं? तो शख्स जवाब देता है कि हां। फिर वह कहते हैं कि आप धूप में भी इन बच्चों को लेकर जाती हैं। इसके बाद उन्होंने शख्स से पूछा कि आप काम करते हैं, लेकिन मासूम बच्ची को धूप में मत घूमाओ।
यहां देखें दिल छूने वाला वीडियो...
A post shared by Saurabh Panjwani (@foodclubbysaurabhpanjwani)
इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं। इस वीडियो पर फूड डिलीवरी ऐप कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी कमेंट किया है और मदद करने के लिए शख्स के बारे में जानकारी मांगी है।