Weird News: दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति रिवाजों और परंपराओं का पालन किया जाता है। इस आधुनिक युग में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपनी पुरानी परंपराओं का पालन कर रहे हैं। आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन कर रही हैं। दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं, जो अपने रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जाती हैं। इनमें कुछ जनजातियां ऐसी हैं, जो अजीबगरीब रीति रिवाजों का पालन करती हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
Ajab-Gajab: शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन के सिर पर थूकता है पिता, जानिए अजीबोगरीब रीति रिवाज के बारे में
इस जनजाति का नाम मसाई है, जो केन्या और तंजानिया में पाई जाती है। इस जनिजाति में लड़कियों की शादी के बाद जब विदाई होती है, तो पिता दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट थूकता है। बताया जाता है कि इस अजीबोगरीब तरीके से पिता अपनी बेटी को आशीर्वाद देता है। इस जनजाति में सदियों से यह परंपरा चलती आ रही है।
इस पंरपरा के मुताबिक, यह पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार जताने का तरीका है। पिता के थूकने को बेटी भी आशीर्वाद मानती है। इस जनजाति सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शादी के बाद दुल्हन का सिर मुड़वा दिया जाता है। इसके बाद दुल्हन अपने पिता के सामने घुटने टेकती है और अपने परिवार वालों से आशीर्वाद लेती है।
Ajab-Gajab: भारत में है दुनिया का सबसे रहस्यमयी समुद्र, जिसका पानी देखते ही देखते हो जाता है गायब
पिता और बुजुर्ग इस दौरान दुल्हन के सिर और ब्रेस्ट पर थूकते हैं। इस जनजाति में यह दुल्हन के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा नवजात बच्चों के साथ भी इस परंपरा का पालन किया जाता है।
Weird Traditions Of Europe: पत्नी को पीठ पर उल्टा टांग कर होती है रेस, दूल्हन पर लगाई जाती है कालिख!
परंपरा के पीछे की वजह
मसाई समुदाय के लोग मानते हैं कि थूकना सम्मान की बात है। इस जनजाति में जब भी कोई मेहमान आता है, तो उसका स्वागत हथेली पर थूककर किया जाता है। इसके अलावा शादी के बाद लड़की पीछे मुड़कर भी नहीं देखती है, नहीं तो मान्यता है कि दुल्हन पत्थर में बदल जाती है।
