सब्सक्राइब करें

Dangerous Tribes: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, किसी की हत्या करना मानते हैं मर्दानगी की निशानी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jun 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
world Most Dangerous Tribes interesting facts of most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Istock

World's Most Dangerous Tribes: दुनिया में कई रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं। यह जनजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। एक तरफ जहां लोग आधुनिक युग में अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ यह आदिवासी प्रजातियां अभी भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। इन जनजातियों में कई बेहद खतरनाक होती हैं। 



दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपके रोंगटे जाएंगे। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। आज हम इस जनजाति के बारे में बताते हैं...
 

Trending Videos
world Most Dangerous Tribes interesting facts of most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Istock

मुर्सी जनजाति के लोगों के पास ऐसे खतरनाक हथियार हैं जिनसे वह किसी की भी पलभर में हत्या कर सकते हैं। इसकी वजह से मुर्सी जनजाति को जनजाति को बेहद खतरनाक माना जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
world Most Dangerous Tribes interesting facts of most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Istock

मुर्सी जनजाति अजीबोगरीब रस्मों रिवाजों का पालन करती है, जिसके लिए भी उसे दुनियाभर में जाना जाता है। इस जनजाति में महिलाओं के नीचे के होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। यह उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। जनजाति के लोग मानते हैं कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं।

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने तालाब में कर डाला ऐसा कांड, पुलिस के उड़ गए होश

world Most Dangerous Tribes interesting facts of most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Istock

मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना है कि इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोग अभी तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी इजाजत के बिना इनके इलाके और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसको ये लोग मार देते हैं। 

Space News: अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान, सिर्फ इतने दिन में मंगल ग्रह पर पहुंच जाएंगे इंसान

विज्ञापन
world Most Dangerous Tribes interesting facts of most dangerous mursi tribe of ethiopia that kills humans
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति - फोटो : Istock

इस जनजाति की इसके हिंसक व्यवहार की वजह से अक्सर चर्चा होती है। हिसंक व्यवहार के कारण ही इथियोपिया की सरकार ने मुर्सी जनजाति से संपर्क करने पर बैन लगाया है। अगर कोई विदेशी व्यक्ति या राष्ट्र प्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया जाता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed