{"_id":"5b2a4d4c4f1c1b6d4d8b78ad","slug":"fifa-world-cup-2018-senegal-team-fans-made-the-big-job-in-the-joy-of-victory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में इस फुटबॉल टीम के फैंस ने वो कर दिखाया जो प्रधानमंत्री मोदी का मिशन है","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
जीत की खुशी में इस फुटबॉल टीम के फैंस ने वो कर दिखाया जो प्रधानमंत्री मोदी का मिशन है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
senegal team fans
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसे मौके तो जरूर आते हैं जिनमें हम बेहद खुश होते हैं। इन मौकों को ज्यादातर लोग पार्टी ऑर्गनाइज कर या फिर किसी प्रकार का जश्न मनाकर सेलीब्रेट करते हैं। ऐसे में हम दोस्तों व अपनों के बीच में नाच-गाना व खाना-पीना भी करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर से रूबरू कराएंगे जिसमें जश्न तो मनाया जा रहा है मगर तरीका बेहद अनोखा अपनाया गया है।
fifa world cup 2018
जी हां, इस अनोखे कारण ने इस घटना को वर्ल्ड फेमस कर दिया है। इसके चर्चे पूरी दुनिया में किए जा रहे हैं। सही मायनों में तो यह घटना मिसाल बन चुकी है। जश्न का यह तरीका देखकर एकबार के लिए आपको भी हैरानी होगी।
क्योंकि शायद ही आपने कभी कोई जश्न इस तरीके से मनाया होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
क्योंकि शायद ही आपने कभी कोई जश्न इस तरीके से मनाया होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Senegal team fans
दरअसल, ये घटना फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी हुई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं इन दिनों फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फुटबॉल मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान मंगलवार को अपना दूसरा फीफा विश्व कप खेल रही सेनेगल की टीम ग्रुप-एच के पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Senegal team fans
सेनेगल ने इस मैच में उम्मीद से कई बेहतर खेल दिखाया। उसके डिफेंस ने पोलैंड के स्टार खिलाड़ी और कप्तान रोबर्ट लेवांडोस्की को रोके रखा और मौकों को भुनाने नहीं दिया जो सेनेगल की जीत का मुख्य कारण रहे। सेनेगल की इस जीत पर टीम के फैंस ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए स्टेडियम की सफाई की। फैंस के द्वारा मनाए गए इस जश्न की तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी जा रही है और इसकी काफी तारीफ भी की जा रही है।
विज्ञापन
Senegal team fans
आपने देखा होगा कि जब कभी लोग स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं तो अक्सर लोग स्टेडियम में ढेर सारा कूड़ा छोड़कर जाते हैं, लेकिन इन फैंस का तो अंदाज ही निराला निकला। वाकयी यह काबिल-ए-तारीफ है। मैच खत्म हो जाने के बाद सेनेगल के फैंस ने मिलकर पूरे स्टेडियम में यहां वहां फैला कूड़ा इकट्ठा किया और उसे कचरे के डिब्बे तक पहुंचाया। अमर उजाला डॉटकॉम अपने पाठकों से भी ऐसी ही उम्मीद करता है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी यह संकल्प लें कि जश्न मनाएं तो इसी तरीके से मनाएं ताकी देश के स्वच्छ रहे और आप स्वस्थ रहें।
Senegal fans cleaning up their part of the stadium after their victory against Poland is the best thing you’ll see today👏🇸🇳 pic.twitter.com/nhojG0CHaU
— PF | World Cup🏆 (@PurelyFootball) June 19, 2018