सब्सक्राइब करें

World UFO Day 2022: क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस, क्या एलियन का है अस्तित्व, जानिए इसके बारे में सबकुछ

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
World UFO Day 2022 All you need to know about its history and significance alien news in hindi
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस - फोटो : iStock

World UFO Day 2022: क्या एलियंस (Aliens) और अनआईडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) का अस्तित्व है? इस सवाल को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। हालांकि आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने तो एलियन से मिलने का भी दावा किया है। हाल ही में अमेरिकी संसद में एलियन और यूएफओ के मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। इस बहस के बीच हर साल दुनिया में 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाया जाता है। 



वर्ल्ड यूएफओ आर्गेनाइजेशन (World UFO Organization) ने विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) मनाने की शुरुआत की थी। कई लोगों का मानना है कि यूएफओ नहीं होते हैं और न ही इनके होने के कोई सबूत हैं। अगर यूएफओ नहीं होते हैं तो आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों की गई। 

Trending Videos
World UFO Day 2022 All you need to know about its history and significance alien news in hindi
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस - फोटो : iStock

दरअसल विश्व यूएफओ दिवस मनाने के पीछे एक बड़ी वजह है। इस दिन मनाने की वजह यूएफओ के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि वह आसमान में दिखने वाली अनजान चीजों के बारे में जानकारी शेयर करें। पहले 24 जून को यूएफओ डे मनाया जाता था, लेकिन बाद में इसकी आधिकारिक तारीख दो जुलाई को कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World UFO Day 2022 All you need to know about its history and significance alien news in hindi
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस - फोटो : Pixabay


बताया जाता है कि 24 जून 1947 को वॉशिंगटन में माउंट रेनीयर के पास नौ हाई स्पीड ऑब्जेक्ट्स उड़ते दिखे थे। यह पहली बार था जब ऐसी कोई चीज देखी गई थी। हालांकि कहा जाता है कि इसस पहले भी आसमान में उड़ते हुए अजीबोगरीब ऑब्जेक्ट्स देखे गए थे। 

World UFO Day 2022 All you need to know about its history and significance alien news in hindi
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस - फोटो : Pixabay

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जर्मनी के न्यूरेमबर्ग से चित्रों और लकड़ी की कटिंग मिली है। इनसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 1561 में वहां के लोगों ने आसमान में ग्लोब्स, क्रॉस और प्लेट जैसी वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा टेक्सास में 1897 में आसमान में सिगार के आकार की बड़ी वस्तु नजर आई थी। बताया जाता है कि उस ऑब्जेक्ट की टक्कर एक विंडमिल से हुई थी। 

विज्ञापन
World UFO Day 2022 All you need to know about its history and significance alien news in hindi
क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस - फोटो : iStock

इसके बाद टेक्सस हिस्टोरिकल कमिशन को जानकारी मिली कि वहां एक प्लेन क्रैश हुआ था और मलबे में एक शव मिला था। लोगों का मानना था कि वह एलियन की लाश थी। बताया जाता है कि शव को किसी अनजान जगह पर दफनाया गया था। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed