फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, अमेरिका के खुलासे से हड़कंप, जानिए क्या है चीन से संबंध

Wed, 14 Dec 2022 01:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: Aliens on Earth Discoveries and Research in 2022 Know NASA and America Study Report
इस साल एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला
Alien News: दुनिया में एलियंस और यूएफओ को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।


साल 2022 में भी एलियन को लेकर कई हैरान करने वाली खबरें सामने आईं। अमेरिका पर सालों से एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते आ रहे हैं। लेकिन इस साल अमेरिकी रक्षा विभाग ने आसमान में नजर आने वाले यूएफओ को लेकर बड़ा खुलासा किया। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की तरफ से बीते कुछ सालों से सैकड़ों यूएफओ वीडियो और फोटो की जांच की जा रही है। आइए जानते हैं कि आखिर साल 2022 में एलियन और यूएफओ पर सबसे बड़ा खुलासा क्या हुआ था?
 
Year Ender 2022: Aliens on Earth Discoveries and Research in 2022 Know NASA and America Study Report
इस साल एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर - फोटो : iStock

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एलियन के बारे में इस साल चौंकाने वाला खुलासा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एजेंसियों के मुताबिक, यूएफओ (UFO) या एलियंस (Aliens) नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यूएफओ सिर्फ विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजें हैं। अमेरिकी सरकार ने अब यूएफओ को यूएपी नाम दिया है।  
 

Year Ender 2022: Aliens on Earth Discoveries and Research in 2022 Know NASA and America Study Report
इस साल एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर - फोटो : iStock

अमेरिका अधिकारियों ने कहा है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना की चोरी की थी और अब वह अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है यह जानना चाहता है। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर, जीनियस हैं तो 11 सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: Aliens on Earth Discoveries and Research in 2022 Know NASA and America Study Report
इस साल एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर - फोटो : iStock

अधिकारियों ने यह भी बताया गया है कि सेना के विमानों ने यूएपी को फिजिक्स के नियमों के विपरीत चलते देखा था। उनकी तरफ से बताया गया कि यह नजर का धोखा या ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। अमेरिकी नौसेना के एक विमान द्वारा रिकॉर्ड किया GOFAST नाम का एक वीडियो भी शामिल है। साल 2018 में यह वीडियो लीक हो गया था। 

विज्ञापन
Year Ender 2022: Aliens on Earth Discoveries and Research in 2022 Know NASA and America Study Report
इस साल एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर - फोटो : iStock

अधिकारियों ने कहा कि GOFAST वीडियो को इस तरह रिकॉर्ड किया गया था कि उससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उनका कहना है कि उस वस्तु की स्पीड 48 किमी/घंटे से अधिक नहीं थी। अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसियों ने इस नई रिपोर्ट में कई घटनाओं के बारे में बताया है। इसमें 2004 से लेकर 2021 के बीच अमेरिकी सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई 144 यूएपी की घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed