फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की खबर: क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकते हैं आपके काम

Sun, 03 Oct 2021 03:33 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 03 Oct 2021 03:33 PM IST
विज्ञापन
Easy and effective tips to improve credit score
क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के उपाय - फोटो : iStock

आज के समय में क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाए रखना बहुत ही जरूरी हो गया है, क्योंकि यही निर्धारित करता है कि आपको बैंक से कितना लोन मिलना चाहिए। इसके साथ ही लोन के आपके आवेदन की मंजूरी में भी क्रेडिट स्कोर अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है, तो हो सकता है कि आपको लोन मिले ही ना, क्योंकि खराब क्रेडिट स्कोर का मतलब होता है कि आपके द्वारा लिया गया लोन चुकाने को लेकर संदेह हो सकता है। अब सवाल उठता है कि आखिर कितना क्रेडिट स्कोर होना चाहिए कि आपको लोन मिलने में कोई दिक्कत न हो? क्रेडिट स्कोर संस्था सिबिल के मुताबिक, क्रेडिट स्कोर 300-900 के बीच हो सकता है। जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा होता है, उन्हें लोन मिलने में कभी कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें जल्दी से और आसानी से लोन मिल सकता है। आइए जानते हैं क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है? 

Easy and effective tips to improve credit score
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

न भूलें आखिरी तारीख 

  • अगर आप घर या गाड़ी की मासिक किस्त भर रहे हैं तो आखिरी तारीख बिल्कुल न भूलें। साथ ही अपने क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान की अंतिम तारीख भी याद रखें, क्योंकि इनमें देरी आपका क्रेडिट स्कोर खराब कर सकती है। इसलिए समय पर किस्त और बिल का भुगतान करें, जिससे क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में मदद मिले। 
Easy and effective tips to improve credit score
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बार-बार कार्ड लिमिट को न बढ़ाएं 

  • कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी महीने में ज्यादा खर्च हो जाता है, ऐसे में कई लोग अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट ही बढ़वा लेते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें, बल्कि बेहतर ये होगा कि अपने खर्च को संयमित करें, क्योंकि आखिर में बिल तो आपको ही भरना है। इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy and effective tips to improve credit score
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सही समय पर लोन खत्म करें 

  • आपके पुराने लोन का सेटलमेंट कर्जदाता का जोखिम बढ़ा देता है, जबकि सही समय पर लोन चुकाना आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ाता है। इसलिए हमेशा लोन सही समय पर खत्म करने का प्रयास करें। इससे आगे भी लोन लेना आसान हो जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed