कहते हैं कि स्वास्थ्य है तो सबकुछ है, वरना सब बेकार है। इसलिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हालांकि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल यानी जीवनशैली ऐसी हो गई है कि स्वस्थ रहना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। यहां तक कि कोई व्यक्ति एकदम स्वस्थ है, लेकिन पलभर में ही उसे अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ जाता है। इस अचानक आई विपदा यानी मुसीबत से बचाने के लिए ही लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि कई बार अचानक आई बीमारी से घर-बार सबकुछ बिक जाता है, अस्पताल का खर्च लोगों की सेविंग खत्म कर देता है। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि आपकी मदद के लिए कोई आगे भी न आए। यह बड़ा ही मुश्किल वक्त होता है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूर कराएं। इससे आपके जीवन की गाढ़ी कमाई यानी सेविंग्स पर असर नहीं पड़ेगा और इलाज का पूरा खर्च कवर हो जाएगा।
काम की बात: बहुत जरूरी है हेल्थ इंश्योरेंस, अचानक आई 'मुसीबतों' से बचा सकता है आपको
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन