फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: कप्तान नहीं होते तो टीम से बाहर हो जाते ये खिलाड़ी, फिंच से लेकर बावुमा तक, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 27 Oct 2022 06:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 06:17 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2022 में अधिकतर टीमों के कप्तान कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन कई टीमों के कप्तान अपनी टीम में भी जगह के हकदार नहीं हैं।
 

विज्ञापन
Aaron Finch to temba bavuma and Kane williamson these captains dot deserve place in Playing 11 of their team
टी20 विश्व कप 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 53 रन की शानदार पारी खेली और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। पिछली आठ पारियों में यह रोहित शर्मा का पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने सितंबर महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ 72 रन बनाए थे। रोहित लंबे समय से अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे और इस अर्धशतक के बाद उनका आत्मविश्वास वापस लौटा होगा। टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच जीत चुकी टीम इंडिया के लिए कप्तान का फॉर्म में आना बेहद सुखद है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में शामिल कई टीमों के कप्तान इतनी खराब फॉर्म में हैं कि प्लेइंग 11 में भी उनकी जगह नहीं बनती है। यहां हम ऐसे ही कप्तानों के बारे में बता रहे हैं। 

IND vs NED Analysis: विराट के साथ चमके सूर्यकुमार, राहुल विदेश में एक बार फिर फेल, गेंदबाजों ने बरपाया कहर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर ऑजम भी पिछली कुछ पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं और इसी वजह से पाकिस्तान की टीम को कई मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। बाबर के अलावा बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। वेस्टइंडीज की पूरी टीम ही खराब फॉर्म से जूझ रही है और पहले राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। श्रीलंका दासुन शनाका भी मैच नहीं फिनिश कर पा रहे हैं। हालांकि, इन कप्तानों की हालत अभी भी इतनी खराब नहीं है कि इन्हें टीम से ही बाहर कर दिया जाए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन अपने देश की टीम में भी जगह के हकदार नहीं हैं।

एरोन फिंच

Aaron Finch to temba bavuma and Kane williamson these captains dot deserve place in Playing 11 of their team
एरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से वह वनडे से संन्यास भी ले चुके हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की तकनीक में भी बदलाव किया है। हालांकि, इसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिला है। फिंच ने इसी महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी अर्धशतक लगाया था। इसके बाद से वह छह पारियों में खेल चुके हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 31 रन है। पिछली छह पारियों में उन्होंने 84 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ फिंच ने नाबाद 31 रन जरूर बनाए, लेकिन पूरी पारी के दौरान वह संघर्ष करते रहे। 

IND vs NED: टी20 विश्व कप में छक्कों के मामले में युवराज से आगे निकले हिटमैन रोहित, दिलशान का भी रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के पास कैमरून ग्रीन के रूप में शानदार बल्लेबाज हैं, जो डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर कंगारू टीम के विस्फोटक शुरुआत दिला सकते हैं। साथ ही गेंद के साथ भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। ग्रीन ने भारत के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।

तेम्बा बावुमा

Aaron Finch to temba bavuma and Kane williamson these captains dot deserve place in Playing 11 of their team
तेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का प्रदर्शन टी20 में बेहद खराब है। बावुमा ने अपने टी20 करियर में 30 मैचों में 22.76 के औसत से 569 रन बनाए हैं। इस दौरान वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। जुलाई 2021 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 72 रन बनाए थे। 2022 में उन्होंने नौ टी20 मैच खेले हैं और कुल 68 रन बना पाए हैं। इस साल उनका सबसे बड़ा स्कोर 35 रन है। वह पिछली सात पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। बावुमा के खराब प्रदर्शन की वजह से क्विंटन डिकॉक पर भी दबाव बढ़ता है। दक्षिण अफ्रीका के पास हेनरिच क्लासेन और रीज हेंड्रिक्स के रूप में दो बेहतरीन विकल्प हैं, जो बावुमा की जगह पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

BCCI: भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस अब पुरुषों के बराबर, बीसीसीआई ने किया बड़ा एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaron Finch to temba bavuma and Kane williamson these captains dot deserve place in Playing 11 of their team
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
केन विलियम्सन 
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल विलियम्सन लंबे समय से अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 59 रन जरूर बनाए थे, लेकिन वह मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पा रहे हैं। इस साल आठ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी विलियम्सन कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में विलियम्सन की जगह डेरिल मिशेल को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed