फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पर लिखा था विवादित आर्टिकल, BCCI ने दिया जॉब तो मच गया बवाल

Fri, 23 Mar 2018 11:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
amitabh choudhary writes to bcci ceo objecting priya gupta appointment
दीपिका पादुकोण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव अमिताभ चौधरी ने बोर्ड की नई जनरल मैनेजर प्रिया गुप्ता की नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। याद हो कि प्रिया वहीं पत्रकार हैं, जिन्होंने 2014 में मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के क्लीवेज के संबंध में आर्टिकल लिखा था। बीसीसीआई ने जनरल मैनेजर पद के लिए प्रिया को 1.65 करोड़ रुपए प्रति माह वेतन की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

amitabh choudhary writes to bcci ceo objecting priya gupta appointment
अमिताभ चौधरी

हालांकि, चौधरी ने गुप्ता की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए बोर्ड सीईओ राहुल जौहरी को ई-मेल किया है। चौधरी ने अपने ई-मेल में प्रिया गुप्ता द्वारा दीपिका पर लिखे आर्टिकल का भी जिक्र किया है। यही नहीं, चौधरी ने अपने ई-मेल की एक-एक प्रति प्रशासकों की समिति (सीओए) और बोर्ड के अन्य अधिकारियों को भी भेजी है।

amitabh choudhary writes to bcci ceo objecting priya gupta appointment
deepika padukone

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया गुप्ता की नियुक्ति से अमिताभ चौधरी जरा भी खुश नहीं हैं। उन्होंने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'इंटरनेट पर सर्च करने पर कुछ स्टोरीज का खुलासा हुआ, जिसमें अभी चुने गए उम्मीदावर से संबंधित कुछ लेख थे। वह ऐसा कंटेंट था, जिसे सभी देख सकते हैं।' चौधरी ने अपने इस बयान से दीपिका पर लिखे आर्टिकल की ओर ध्यान दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh choudhary writes to bcci ceo objecting priya gupta appointment
बीसीसीआई

चौधरी ने साथ ही कहा कि गुप्ता अभी जनरल मैनेजर पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए उपयुक्त नहीं हैं क्योंकि वह ज्यादा अनुभवी नहीं हैं। चौधरी ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए प्रिया गुप्ता की नियुक्ति के पत्र पर साइन करने से भी इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
amitabh choudhary writes to bcci ceo objecting priya gupta appointment
-

इसके अलावा चौधरी ने सीओए की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड के पास आने से पहले ही जनरल मैनेजर उम्मीदवार की सूची को शॉर्ट-लिस्ट कर दिया गया था। वहीं प्रिया गुप्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और मैं फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं देना चाहती।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed