भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर पति विराट कोहली के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। अनुष्का ने अपनी और विराट की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर विराट और अनुष्का की शादी की है। विराट ने भी एक प्यारी तस्वीर शेयर किया है।
विराट-अनुष्का की शादी को हुए दो साल, तस्वीर पोस्ट कर लिखा प्रेम है और कुछ नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के बारे में बात यह है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है।
"To love another person is to see the face of God" -Victor Hugo
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2019
The thing about love is that it's not just a feeling , it's much more than that . It's a guide , a propeller, a path to the absolute truth . And I am blessed , truly , wholly blessed, to have found it ❤ 🙏 pic.twitter.com/FGgarCdlm6
विराट ने भी पत्नी अनुष्का की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर एक प्यारा मैसेज लिखा है। विराट ने लिखा,
वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है।
In reality there is only love and nothing else. And when god blesses you with the person who makes you realise that everyday, you have just one feeling, gratitude❤️ pic.twitter.com/uVnCA66xa4
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2019
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।