भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा सिडनी टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ रहने के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद सीरीज जीती। इससे पहले टेस्ट में भारत ने कभी ऑस्ट्रेलिया को उसी घर में नहीं हराया था।
टीम इंडिया को जश्न में डूबे देख मैदान पर उतर आईं अनुष्का, गले लगाकर दी बधाई
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत को देशवासियों के साथ कप्तान विराट कोहली की पत्नी ने भी जमकर मनाया। बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं। जैसे ही टीम इंडिया ने सीरीज जीती तो अनुष्का शर्मा भी ग्राउंड पर उतर आईं। इसके बाद अनुष्का ने कोहली को गले से लगाया और उनके साथ पिक्स क्लिक करवाईं।
पांचवें दिन का खेल भी बारिश की वजह से बाधित रहा। जैसे ही मैच ड्रॉ होने की घोषणा हुई टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर उतर आए और उन्होंने देशवासियों को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया किया। ऐसे में अनुष्का शर्मा भी ग्राउंड पर आ गईं और विराट कोहली के साथ वक्त बिताया।
देखें वीडियो:
Winning couple💏💏💏. @virat.kohli @anushkasharma #viratkohli #anushkasharma #virushka #virataddicted
A post shared by Virat Addicted 👑🔥♥️ (@virataddicted.01) on
गौरतलब है कि 11 दिसंबर को ही विराट और अनुष्का की शादी को एक साल हुआ है। जिसके लिए वो ऑस्ट्रेलिया आई थीं और फिर जीरो के प्रमोशन के लिए वापस भारत लौट गई थीं। इसके बाद अनुष्का शर्मा फिर ऑस्ट्रेलिया आ गई हैं। उन्होंने न्यू ईयर भी साथ सिडनी में मनाया।
टीम इंडिया की जीत के मौके पर कई खिलाड़ियों का परिवार भी ग्राउंड पर नजर आया। टीम इंडिया ने ग्राउंड पर जमकर मस्ती की। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया ने युवा क्रिकेटरों को संदेश देते हुए कहा कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी ऐसा कर सकता है।