{"_id":"631ece24ac956e1cbf1442d1","slug":"bcci-chief-sourav-ganguly-and-pcb-chief-ramiz-raja-reached-dubai-stadium-to-watch-pak-vs-sl-final-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: श्रीलंका-पाक मैच में साथ दिखे सौरव गांगुली और रमीज राजा, बांग्लादेश के नजमुल हसन भी दिखे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs SL: श्रीलंका-पाक मैच में साथ दिखे सौरव गांगुली और रमीज राजा, बांग्लादेश के नजमुल हसन भी दिखे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:43 AM IST
सार
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच का लुत्फ उठाने के लिए बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली और पीसीबी चीफ रमीज राजा भी स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान गांगुली बीसीबी चीफ नजमुल हसन से बात करते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 3
सौरव गांगुली, रमीज राजा और नजमुल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट के अधिकतर मैच रोमांचक हुए थे और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फाइनल में भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी और मैच रोमांचक होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में यह मुकाबला अपने नाम किया और छठी बार एशिया कप चैंपियन बनी।
2 of 3
सौरव गांगुली और रमीज राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा भी यह मैच देखने पहुंचे थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली के साथ बातचीत भी की।
3 of 3
सौरव गांगुली और दसून शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
तीनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्षों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस दौरान रमीज राजा अकेले बैठे रहे। ऐसे में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मजाक भी बन रहा है। मैच के बाद सौरव गांगुली ने श्रीलंका की टीम को मैच जीतने पर चेक भी दिया।
छठी बार एशिया कप चैंपियन बना श्रीलंका
श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप अपने नाम किया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 170 रन का स्कोर बनाया। खराब शुरुआत के बाद भानुका राजपक्षे और वनिंदू हसरंगा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका की टीम को संभाला। राजपक्षे 71 और हसरंगा 36 रन बनाकर आउट हुए। राजपक्षे ने चमिका करुणारत्ने के साथ भी अर्धशतकीय साझेदारी की। चमिका ने 14 रन बनाए। इससे पहले धनंजया ने 28 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए हरीस रऊफ ने तीन विकेट लिए।
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 22 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम पांच रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर फखर जमान भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। तीसरे विकेट के लिए इफ्तिखार ने रिजवान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में वापस लाने की कोशिश की पर 14वें ओवर में उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम बिखर गई। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 55 और इफ्तिखार ने 32 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने चार और वनिंदू हसरंगा ने तीन विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने को दो और तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। अंत में श्रीलंकाई टीम 23 रन से जीत गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।