फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली पर फिदा हुए कंगारू दिग्गज, बोले- भारतीय टीम की ऊर्जा हैं विराट

Sat, 22 Dec 2018 06:41 PM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 22 Dec 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Brad Hogg says Virat kohli is the energy of Indian team 
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैदान पर आक्रामक रुख अपनाने के कारण भले ही आलोचना झेलनी पड़ी हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रैड हॉग ने शनिवार को भारतीय कप्तान जमकर तारीफ की है। ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने कोहली का बचाव करते हुए कहा कि भारतीय टीम उनसे प्रेरणा लेती है। 

Brad Hogg says Virat kohli is the energy of Indian team 
Brad Hogg

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर हॉग ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' से कहा, 'विराट कोहली इस भारतीय टीम की ऊर्जा है। वह साफ तौर पर टीम के नेतृत्वकर्ता हैं और टीम उनसे प्रेरणा लेती है। आप उन्हें मैदान पर देखिए, उनमें गजब की ऊर्जा है और वह भारतीय टीम से भी ऐसा ही उम्मीद करते हैं। वह सामने आकर टीम का नेतृत्व करते हैं और दूसरे खिलाड़ियों को उनका अनुसरण करने को कहते हैं।'

Brad Hogg says Virat kohli is the energy of Indian team 
virat kohli

कोहली की बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर भी कोहली किसी और बल्लेबाज की तुलना में कहीं बेहतर हैं। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ उस्मान ख्वाजा ही उनकी बल्लेबाजी को टक्कर देते दिखे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brad Hogg says Virat kohli is the energy of Indian team 
virat vs aus

47 वर्षीय के हॉग ने कहा, 'वह दूसरों की तुलना में अलग तरह का बल्लेबाज है। वह आसानी से बाउंड्री लगाता है और स्ट्राइक बदलता रहता है। वह खेल के रूख को बदल देता है।' बता दें कि हॉग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1996 से 2008 के बीच सात टेस्ट मैच खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed