{"_id":"5ac7b54f4f1c1bce618b5ce3","slug":"chris-gayle-warns-bowler-to-hurt-in-the-entire-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने को तैयार 'घायल शेर' क्रिस गेल, फैंस से किया वादा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने को तैयार 'घायल शेर' क्रिस गेल, फैंस से किया वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम इस साल आईपीएल में धमाका करने को तैयार है। टीम में कई लोकप्रिय चेहरे हैं, जिनकी मदद से प्रिटी जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब खिताब जीतने का जोरदार प्रयास करेगी।
2 of 5
क्रिस गेल
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में युवाओं और अनुभवियों का पर्याप्त संतुलन देखने को मिला है। 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर पंजाब को पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
3 of 5
क्रिस गेल
पंजाब की बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी विस्फोटक गेल के कंधों पर होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही गेंदबाजों को चेतावनी दी है कि वह उन पर कहर बनकर टूटेंगे। बता दें कि गेल को इस साल आईपीएल नीलामी के पहले व दूसरे राउंड में नहीं खरीदा गया था। तीसरी बार जब गेल का नाम आया तो किसी फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस गेल
फिर प्रिटी जिंटा ने बार उठाया और गेल को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीद लिया। जब गेल से पूछा गया कि नीलामी के पहले दौर में उन्हें अनदेखा किया गया तो कैसा लगा? इस पर विस्फोटक बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि उन्हें इससे गहरा धक्का लगा था। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि गेंदबाजों की खैर नहीं होगी क्योंकि वह टूर्नामेंट के दौरान इन्हें काफी निराश करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Chris Gayle
गेल के हवाले से स्पोर्ट्स्टार लाइव ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि गेंदबाजों को खूब आघात पहुंचाऊंगा। यह बात क्रिस गेल के लिए नहीं बल्कि टीम प्रयास के आधार पर बोल रहा हूं। हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभाना होती है। यह नई टीम है और हम दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करते हैं। हम मैदान में जाकर आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे और अपने आप को अभिव्यक्त करेंगे। हर कोई हमें जीतते देखना चाहता है और हम भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।