सब्सक्राइब करें

भारत से 1-3 से मिली हार का लगा अंग्रेजों को सदमा, अब कोच सिल्वरवुड का छलका दर्द

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Mar 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Chris Silverwood says 59 wickets by two Indian spinners was reflection of how difficult it was
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड अभी भी सीरीज में 1-3 से मिली हार से उबर नहीं पा रहे हैं। हार के गम में डूबे सिल्वरवुड ने कहा कि यह (हार) निश्चित रूप से आने वाले कुछ दिनों तक आहत करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय स्पिनरों का 59 विकेट चटकाना दर्शाता है कि यह सीरीज कितनी मुश्किल भरी थी। आइए जानते हैं कि आगे उन्होंने और क्या क्या कहा?


 

Trending Videos
Chris Silverwood says 59 wickets by two Indian spinners was reflection of how difficult it was
कोच क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : ट्विटर

सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिटिश मीडिया से कहा, 'चार मैचों में उनका 59 विकेट चटकाना संभवत: इसे पूरी तरह दर्शाता है। यह मुश्किल था। उन्होंने हमारे लिए काफी मुश्किल पैदा की, पहली पारी में रन जुटाना कठिन हो गया जिसकी बदौलत हम दबाव बना पाते। लेकिन उन्होंने हमारे बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Silverwood says 59 wickets by two Indian spinners was reflection of how difficult it was
भारतीय टीम - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'उन्होंने (अश्विन और अक्षर) अपने घरेलू हालात में हमें पूरी तरह चित कर दिया। मैं इसके लिए भारतीयों को काफी श्रेय दूंगा। उन्होंने पहले टेस्ट में हारने के बाद वापसी की। हमने उनसे उम्मीद की थी लेकिन उन्होंने तो बहुत ही दमदार वापसी की।' कोच ने कहा, 'यह थोड़े समय तक हमें आहत करती रहेगी। निश्चित रूप से, खिलाड़ियों और विभिन्न कोचों के बीच कुछ बातचीत चल रही है, लेकिन उम्मीद है कि हम इससे सकारात्मक चीजों को लेकर सीख लेंगे और आगे खिलाड़ियों को मजबूत बनाएंगे।'

Chris Silverwood says 59 wickets by two Indian spinners was reflection of how difficult it was
जो रूट और क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने पिचों की आलोचना की लेकिन सिल्वरवुडने कहा कि यह स्वीकार करना ही उचित है कि उन्होंने अंतिम तीन टेस्ट मैचों में हमें पूरी तरह से पस्त कर दिया। बता दें कि इंग्लैंड ने चेन्नई की पिच पर बड़ी जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत की थी लेकिन फिर टर्निंग पिचों पर मेहमान टीम अश्विन (32 विकेट) और अक्षर (27 विकेट) के सामने पस्त हो गई, जिसमें उसके बल्लेबाजों को स्ट्रेट गेंदों से सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed