कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। भारत में भी अब यह महामारी तेजी से फैलने लगी है। पिछले दो दिन में ही यहां सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। ऐसे में देश के कई खिलाड़ी और बड़ी हस्तियों ने आगे बढ़कर मदद के हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। ताजा मामले में क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 50 लाख रुपये देंगे ।
कोरोना से जंग: गौतम गंभीर ने बढ़ाया मदद का हाथ, सांसद निधि से देंगे 50 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हथियार जंग नहीं जीती जाती!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 23, 2020
Corona के इलाज और उपकरणों में कोई कमी ना हो इसलिए चाहता हूँ कि अस्पतालों को मेरे सांसद फण्ड से 50 लाख दिए जाएँ. @ArvindKejriwal
घर के अंदर रहें, सावधानी और सफ़ाई रखें और
सरकार का साथ दें. @narendramodi #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/jS415AoTlo
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए लिखा, 'घर के अंदर रहें, सावधानी और सफ़ाई रखें और सरकार का साथ दें।
वहीं इससे पहले दिन में उन्होंने एक और ट्वीट किया था और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। गंभीर ने लिखा था, 'खुद भी जाएँगे और परिवार को भी ले जाएँगे! क्वारंटीन या जेल!'
खुद भी जाएँगे और परिवार को भी ले जाएँगे !
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 23, 2020
Quarantine या जेल !
पूरे समाज पर ख़तरा ना बने और घर पर रहें ! जंग नौकरी और व्यापार से नहीं, ज़िंदगी से है ! ज़रूरी सेवायें देने वाले परेशान ना हों इसका भी ध्यान रखें !
LOCKDOWN !!!! का पालन करें
जय हिंद 🇮🇳
पूरे समाज पर ख़तरा ना बने और घर पर रहें ! जंग नौकरी और व्यापार से नहीं, ज़िंदगी से है ! ज़रूरी सेवायें देने वाले परेशान ना हों इसका भी ध्यान रखें! लॉकडाउन!!!! का पालन करें
बता दें कि इससे पहले भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने भी हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में अपने छह माह की तनख्वाह देने का ऐलान किया था।
मैं बजरंग पुनिया अपने छःमहीने का वेतन हरियाणा कैरोना रिलिफ फंड में सहयोग के लिये समर्पित करता हूँ ।जय हिंद जय भारत 🇮🇳🇮🇳🙏🏻🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/65xYTD8ZA0
— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) March 23, 2020