{"_id":"62ef680fe22a01202c17b5f1","slug":"friendship-day-2022-from-ms-dhoni-and-raina-to-virat-and-ab-de-villiers-these-cricketers-are-best-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day: धोनी-रैना से लेकर कोहली-डिविलियर्स तक, असल जिंदगी में भी दिखता है इन खिलाड़ियों का याराना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Friendship Day: धोनी-रैना से लेकर कोहली-डिविलियर्स तक, असल जिंदगी में भी दिखता है इन खिलाड़ियों का याराना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:51 PM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती की कहानी तो सभी जानते हैं, लेकिन भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जेमिमाह की दोस्ती भी बड़ी खास है। यहां हम भारत की उन जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी दोस्ती मैदान के बाहर भी खास है।
विज्ञापन
1 of 6
(बाएं) स्मृति मंधाना और जेमिमाह (दाएं) धोनी और रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त महीने का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दोस्ती के लिए समर्पित है और भारत में भी यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। क्रिकेट के मैदान पर भी कुछ खिलाड़ियों की दोस्ती इतनी खास होती है कि मैदान के बाहर भी उनकी दोस्ती के चर्चे होते रहते हैं। भारत के महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी भी इनमें से एक है। इन दोनों ने क्रिकेट की पिच पर कई बेहतरीन साझेदारियां की हैं और मैदान के बाहर भी ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और जेमिमाह की दोस्ती भी बहुत खास है। यहां हम क्रिकेट जगत की उन पांच जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो मैदान के बाहर भी कायम हैं।
Trending Videos
1. सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी
2 of 6
सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के लिए सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी 12 साल तक साथ में आईपीएल खेले। भारतीय टीम के लिए भी दोनों ने कमाल किया। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद है। दोनों ने साथ में काफी रन बनाए, कई ऐतिहासिक साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड भी बनाए। धोनी की हर रणनीति का पहला मोहरा रैना ही होते थे। उनसे गेंदबाजी कराना हो या अटपटी जगह पर फील्डिंग में खड़ा करना। धोनी हर बार रैना पर आंख बंद करके रैना पर भरोसा करते थे और रैना हर बार उस भरोसे पर खरे उतरे।
धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शामिल हैं और इसमें रैना के रनों का अच्छा खासा योगदान है। दोनों खिलाड़ियों ने साथ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी लिया था। इसके बाद भी दोनों मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. कोहली और डिविलियर्स की दोस्ती भी यागदार
3 of 6
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की जोड़ी भी अब आईपीएल की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में थी। ये दोनों आईपीएल में 11 साल तक साथ में खेले। इस दौरान डिविलियर्स और विराट ने साथ में कई बेहतरीन साझेदारियां की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी विराट कोहली और डिविलियर्स के बीच ही हुई है। इन दोनों ने नाबाद 215 रनों की साझेदारी की थी। इसके अलावा भी इस जोड़ी के नाम कई रिकॉर्ड हैं।
3. स्मृति मंधाना और जेमिमाह
4 of 6
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने खेल का स्तर काफी बेहतर किया है। इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। खासकर स्मृति मंधाना और जेमिमाह रोड्रिग्स की दोस्ती के चर्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। स्मृति का शांत स्वभाव और चुलबुली जेमिमाह की दोस्ती बेहद खास है। इन दोनों ने मैदान की कई बार कमाल किया है और भारतीय फैंस चाहेंगे कि आगे भी ये दोनों कमाल करती रहें।
विज्ञापन
4. हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल
5 of 6
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम के उभरते सितारे हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की दोस्ती भी काफी खास है। काफी विथ करण में दोनों साथ में विवादों में फंसे थे, लेकिन साथ में ही दोनों ने वापसी की और अब भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं। अपनी दोस्ती दिखाने के लिए दोनों ने एक बार आईपीएल मैच के दौरान अपनी जर्सी भी बदली थी। अब हार्दिक गुजरात टाइटंस और राहुल लखनऊ के कप्तान हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।