फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के फाइनल वाला छक्का जेहन में छप गया है, वीडियो जारी कर ICC ने धोनी को दी बधाई

Mon, 17 Aug 2020 08:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 17 Aug 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Icc Congratulate Ms Dhoni Over Retirement Tweet A Video
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक वीडियो जारी कर रिटायर होने पर बधाई दी है। तीन मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के पहले मैच से लेकर, तमाम ऐतिहासिक पलों को कैद किया गया है। आईसीसी ने कहा कि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और उनकी बेहद कमी खलेगी। धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मुझे अब रिटायर्ड समझा जाए।’

Icc Congratulate Ms Dhoni Over Retirement Tweet A Video
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में उनके विजयी शॉट लगाने की छवि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में छपी हुई है।’

Icc Congratulate Ms Dhoni Over Retirement Tweet A Video
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘उसे एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है और उसकी बेहद कमी खलेगी। आईसीसी की ओर से मैं शानदार क्रिकेट करियर के लिए उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’ धोनी भारत की ओर से आखिरी बार पिछले साल आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले। इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। धोनी 2006 से 2010 के बीच 656 दिन तक आईसीसी पुरुष एकदिवसीय खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2008 और 2009 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Icc Congratulate Ms Dhoni Over Retirement Tweet A Video
एमएस धोनी - फोटो : social media

धोनी 2006, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम और 2009, 2010, 2012 और 2013 में आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे। उन्हें 2011 में आईसीसी का स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार भी मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed