फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC: अर्शदीप और बाबर साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी की नामांकन सूची में शामिल, बुमराह को नहीं मिली जगह

Sun, 29 Dec 2024 03:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

अर्शदीप इस साल टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने आठ मैचों में 12.64 के औसत और 7.16 की इकॉनोमी रेट से 17 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
ICC released the list of nominated players for the T20I Cricketer of the Year award for 2024 Arshdeep include
आईसीसी अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को साल के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2024 के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों के नामित सदस्यों की सूची रविवार को जारी की जिसमें अर्शदीप को भी जगह मिली। अर्शदीप इस साल टी20 विश्व कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने आठ मैचों में 12.64 के औसत और 7.16 की इकॉनोमी रेट से 17 विकेट झटके थे। 
ICC released the list of nominated players for the T20I Cricketer of the Year award for 2024 Arshdeep include
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
इस साल अर्शदीप ने किया प्रभावित 
टेस्ट खेलने वाले देशों में अर्शदीप इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 18 मैचों में 7.49 की इकॉनोमी रेट से 36 विकेट लिए हैं। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं मिली है जो टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। बुमराह टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे जिन्होंने आठ मैचों में 15 विकेट झटके थे। 
ICC released the list of nominated players for the T20I Cricketer of the Year award for 2024 Arshdeep include
ट्रेविस हेड - फोटो : Cricket.com.au
बाबर-हेड भी दौड़ में शामिल 
इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भी नामित खिलाड़ियों में शामिल हैं। बाबर टेस्ट खेलने वाले देशों में टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 पारियों में 33.54 के औसत और 133.21 के स्ट्राइक रेट से 738 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 पारियों में 38.50 के औसत और 178.47 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC released the list of nominated players for the T20I Cricketer of the Year award for 2024 Arshdeep include
सिकंदर रजा - फोटो : X
पुरस्कार के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू  
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को भी नामांकन खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। रजा इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। रजा ने 23 पारियों में 28.65 के औसत और 146.54 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। इतना ही नहीं, रजा ने इस साल 23 मैचों में 24 विकेट भी झटके जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 18 रन देकर पांच विकेट लेना रहा। इस पुरस्कार के लिए वोटिंग आईसीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है और प्रशंसक अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed