{"_id":"670bbd43875448007b0d85d2","slug":"ind-vs-ban-t-dilip-chooses-washington-sundar-for-impact-fielder-of-the-series-award-bcci-shares-video-see-2024-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: हार्दिक या रियान नहीं इस खिलाड़ी ने जीता फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: हार्दिक या रियान नहीं इस खिलाड़ी ने जीता फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया।
विज्ञापन
1 of 4
रियान-गंभीर-दिलीप-हार्दिक
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने फील्डर ऑफ द सीरीज के नाम का एलान किया।
2 of 4
गंभीर-दिलीप
- फोटो : BCCI
टी दिलीप ने इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी की तारीफ की। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। फील्डिंग कोच ने तीन खिलाड़ियों को फील्डर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड के लिए चुना। इनमें हार्दिक पांड्या, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
सुंदर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड सलामी बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सौंपा। इस सम्मान को हासिल करने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा- यह बहुत खुशी का मौका है। मैं मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैदान पर कोई भी और हर कोई योगदान दे सकता है, चाहे स्थिति कैसी भी हो। इसके लिए बहुत आभारी हूं। दिलीप सर और सहयोगी स्टाफ के हर एक व्यक्ति को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बल्लेबाजों के बाद स्पिनर रवि बिश्नोई की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 133 रनों से हराया। भारत की रनों के लिहाज से यह टी20 की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसके साथ ही तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से जीत क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।