सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Weather: पांचवें टेस्ट में बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला; जानें सबकुछ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 31 Jul 2025 11:08 AM IST
सार

उम्मीद है कि सीरीज का अंतिम मैच भी रोमांचक होगा, क्योंकि बेन स्टोक्स जैसे प्रेरणादायी कप्तान के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम युवा भारतीय टीम से आगे चल रही है। भारत के नए कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। हालांकि, मौसम मुसीबत बन सकता है।

विज्ञापन
ind vs eng 5th test day 1 live streaming when where and how to watch india vs england match online weather
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : ANI/PTI
भारत और इंग्लैंड ने अभी तक सीरीज में अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया है और जब यह दोनों टीम गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में एक दूसरे का आमना सामना करेंगी तो उनके बीच प्रतिद्वंदिता अपने चरम पर पहुंचना तय है। भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराकर पांच मैच की सीरीज को जीवंत रखा है। वह पांचवें मैच में सीरीज बराबर करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा। दूसरी तरफ अभी 2-1 से आगे चल रहा इंग्लैंड सीरीज जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
Trending Videos
ind vs eng 5th test day 1 live streaming when where and how to watch india vs england match online weather
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
खिलाड़ियों के बीच हुई नोंकझोंक से रोचक हुई सीरीज
इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में नई जान भी फूंकी है। खचाखच भरे स्टेडियम में खेली जा रही यह सीरीज टेस्ट क्रिकेट के लिए भी एक आदर्श विज्ञापन रही है, जिसमें सभी चार मैच पांचवें दिन के अंतिम सत्र तक चले। इस बीच दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ अवसरों पर नोक झोंक भी हुई जिससे सीरीज अधिक रोचक बन गई। चाहे वह लॉर्ड्स में जानबूझकर समय बर्बाद कर रहे जैक क्रॉली के खिलाफ शुभमन गिल का तीखा हमला हो या रविंद्र जडेजा का चौथे टेस्ट के अंतिम दिन बेन स्टोक्स की नाराजगी के बावजूद मैच रद्द करने से इनकार करना हो, दोनों टीम ने एक दूसरे पर हावी होने में कसर नहीं छोड़ी है। ओवल में भी ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है जहां का मौसम भी गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs eng 5th test day 1 live streaming when where and how to watch india vs england match online weather
मैच के दौरान बारिश - फोटो : BCCI
कैसा रहेगा मौसम?
उम्मीद है कि सीरीज का अंतिम मैच भी रोमांचक होगा, क्योंकि बेन स्टोक्स जैसे प्रेरणादायी कप्तान के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम युवा भारतीय टीम से आगे चल रही है। भारत के नए कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। हालांकि, मौसम मुसीबत बन सकता है। एक्यूवेदर के अनुसार, पांचवें टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 65 प्रतिशत है, जबकि बादलों के छाए रहने की उम्मीद 93 प्रतिशत है। वहीं, दोपहर में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है और बादल छाए रहने की संभावना अधिकतम 77 प्रतिशत है। हालांकि, टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों के कारण पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
ind vs eng 5th test day 1 live streaming when where and how to watch india vs england match online weather
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच गुरुवार यानी 31 जुलाई से खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार (Jiohotsar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed