{"_id":"688903cdfbbee89c1f0b1e06","slug":"ind-vs-eng-5th-test-jasprit-bumrah-will-play-fifth-test-sitanshu-kotak-speaks-know-details-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पांचवें टेस्ट मैच में खेलेंगे बुमराह? कोटक ने दिया जवाब; आकाश-प्रसिद्ध और अर्शदीप ने किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पांचवें टेस्ट मैच में खेलेंगे बुमराह? कोटक ने दिया जवाब; आकाश-प्रसिद्ध और अर्शदीप ने किया अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल पर खेला जाएगा। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मैच में भारतीय टीम का संयोजन कैसा होगा, इस पर कोटक ने चर्चा की।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट में खेल सकते हैं। इसके संकेत बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह अपने कार्यभार प्रबंधन के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल पर खेला जाएगा। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मैच में भारतीय टीम का संयोजन कैसा होगा, इस पर कोटक ने चर्चा की।
Trending Videos
2 of 9
गंभीर-अगरकर
- फोटो : PTI
गंभीर ने नहीं किया था बुमराह के खेलने से इनकार
चोटों से जूझने वाले तेज गेंदबाज बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत दौरे पर तीन टेस्ट मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज अब नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है और परिस्थितियों को देखते हुए वह गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच खेल सकते हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की ड्रॉ पर समाप्ति के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी बुमराह के इस अहम मैच में खेलने की संभावना से इनकार नहीं किया था। कोटक ने मंगलवार को यह बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
कोटक ने दोहराई गंभीर की बात
कोटक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बुमराह अब अपने कार्यभार प्रबंधन के हिसाब से फिट हैं। उन्होंने पिछले मैच में एक पारी में गेंदबाजी की थी। इसलिए जाहिर है कि मुख्य कोच, हमारे फिजियो और कप्तान चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे। इस विषय पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।'
4 of 9
गंभीर-आकाश दीप
- फोटो : PTI
कोटक ने की गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन पर बात
ओल्ड ट्रैफर्ड में गंभीर ने यह भी पुष्टि की थी कि उनके सभी तेज गेंदबाज फिट हैं, जिसका मतलब कि अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटों से उबर चुके हैं। मोहम्मद सिराज सीरीज में अभी तक सभी मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय तेज गेंदबाज हैं। कोटक से जब सिराज के कार्यभार प्रबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि आप लोग वास्तविक कार्यभार के बारे में क्या सोचते हैं। अगर मैं सरल शब्दों में बताऊं तो टेस्ट सीरीज से पहले अगर कोई गेंदबाज प्रति सप्ताह एक निश्चित संख्या में ओवर डालता है तो उससे उनके कार्यभार का अंदाजा लगाया जाता है।'
विज्ञापन
5 of 9
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र
- फोटो : PTI
कोटक ने बताया कि गेंदबाजी कोच के पास एक जीपीएस होता है जिससे पता चलता है कि गेंदबाज ने पूरे हफ्ते में कितने ओवर डाले हैं। उन्होंने कहा, 'वे गेंदबाजी कोच के लगातार संपर्क में रहते हैं। पिछले 4-5 हफ्तों के रिकॉर्ड से यह पता लगाया जाता है कि उनका कार्यभार बढ़ा तो नहीं है। कार्यभार में यह बढ़ोतरी क्या है। अगर कोई गेंदबाज हर सप्ताह 30 ओवर डाल रहा है और अचानक पहली पारी में वह 35 ओवर डाल देता है, तो यह उसके कार्यभार में बढ़ोतरी है। इसलिए सिराज हर सप्ताह जितने ओवर डाल रहा है, यह जरूरी नहीं है कि यह अभ्यास की वजह से हो। यह मैच की वजह से भी हो सकती है। अगर गेंदबाज थका हुआ महसूस करता है तो तब उसके कार्यभार पर विचार किया जाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।