सब्सक्राइब करें

बतौर कप्तान इंग्लैंड में चमके शुभमन: गूच का रिकॉर्ड तोड़ा, टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

गिल ने न सिर्फ बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम का नेतृत्व किया, बल्कि विषम परिस्थितियों के बावजूद इंग्लैंड पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच जारी है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में गिल 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि पहली पारी में उन्होंने 21 रन बनाए थे। इसी के साथ गिल ने इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं।

विज्ञापन
ind vs eng test series shubman gill made records on england tour see stats and records
शुभमन गिल - फोटो : ANI
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले शुभमन गिल ने मौजूदा इंग्लैंड सीरीज में अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि भारतीय चयनकर्ताओं ने उन पर दांव लगाकर कोई गलती नहीं की है। गिल ने न सिर्फ बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम का नेतृत्व किया, बल्कि विषम परिस्थितियों के बावजूद इंग्लैंड पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच जारी है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में गिल 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि पहली पारी में उन्होंने 21 रन बनाए थे। इसी के साथ गिल ने इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। आइये देखते हैं...
Trending Videos
ind vs eng test series shubman gill made records on england tour see stats and records
शुभमन गिल - फोटो : ANI
ब्रैडमैन-गूच के क्लब में शामिल शुभमन
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 'शुभ' युग का आगाज हो चुका है। शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के द्वारा खाली किए गए स्थान के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। वह इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 10 पारियों में 75.4 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 754 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक भी शामिल हैं। गिल एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ बतौर कप्तान 752 रन बनाए थे। अब गिल ने 754 रन बनाकर उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इस मामले में शीर्ष पर सर, डॉन ब्रैडमैन हैं जिन्होंने 1936/37 में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान रहते हुए 810 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs eng test series shubman gill made records on england tour see stats and records
शुभमन गिल - फोटो : ANI
गिल टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय
गिल ने इंग्लैंड दौरे पर चार शतक लगाए जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। वह किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में शीर्ष पर सुनील गावस्कर का नाम दर्ज है, जिन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर 774 रन बनाए थे। अब गिल के नाम इंग्लैंड दौरे पर 754 रन दर्ज हो गए। तीसरे स्थान पर भी सुनील गावस्कर का ही नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में 732 रन बनाए। चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम दर्ज है जिन्होंने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 712 रन बनाए थे। पांचवें पायदान पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 692 रन बनाए थे।
ind vs eng test series shubman gill made records on england tour see stats and records
शुभमन गिल - फोटो : ANI
सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले विदेशी कप्तान
इस दौरे पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया और रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं। गिल एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी कप्तान भी बन गए। इस मामले में उन्होंने गैरी सोबर्स को पीछे छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि गिल ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों में की टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए। इससे पहले एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी कप्तान गैरी सोबर्स थे, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर 1966 में 722 रन बनाए थे। इस मामले में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने 2003 में इंग्लैंड दौरे पर 714 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed