{"_id":"67221c8dfeba4f8a070cf74d","slug":"ind-vs-nz-3rd-test-ajaz-patel-speaks-on-his-return-in-wankhede-remembers-his-last-performance-know-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत के लिए मुसीबत बन सकता है ये गेंदबाज, 2021 में किया था टीम का सफाया, वानखेड़े आकर हुआ भावुक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत के लिए मुसीबत बन सकता है ये गेंदबाज, 2021 में किया था टीम का सफाया, वानखेड़े आकर हुआ भावुक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:17 PM IST
सार
2018 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले एजाज ने अब तक 20 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 3.2 को इकोनॉमी रेट से 74 विकेट हासिल किए हैं। मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने चार विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
एजाज पटेल
- फोटो : @BLACKCAPS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम को स्टार स्पिनर एजाज पटेल से सावधान रहना होगा। तीन साल पहले इसी मैदान पर वह भारत के लिए मुसीबत बने थे। बुधवार को उन्होंने स्टेडियम पहुंचने के बाद सबसे पहले पिच का निरीक्षण किया और अपना अनुभव साझा किया।
2 of 4
एजाज पटेल
- फोटो : @BLACKCAPS
मुंबई आकर भावुक हुए एजाज
36 वर्षीय गेंदबाज ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई से अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, "मुंबई मेरे लिए एक खास जगह है, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं यहीं पैदा हुआ और मेरे पारिवारिक संबंध हैं, बल्कि इसलिए भी कि वानखेड़े क्रिकेट में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि का स्थल था।"
3 of 4
एजाज पटेल
- फोटो : @BLACKCAPS
इस मैदान पर रच चुके इतिहास
वानखेड़े में एजाज ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। उन्होंने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। यह घटना 2021 की है, जब वह एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। 10/119 उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। अपने इसी कारनामे को याद कर एजाज ने कहा- "उस 10-फर के बाद मुझे यकीन नहीं था कि मुझे फिर कभी यहां खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। मैं इस मैच को शेड्यूल करने और मुझे घर जैसा महसूस कराने के लिए बीसीसीआई का आभारी हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एजाज पटेल
- फोटो : PTI
दो टेस्ट में हासिल किए चार विकेट
2018 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले एजाज ने अब तक 20 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 3.2 को इकोनॉमी रेट से 74 विकेट हासिल किए हैं। मौजूदा सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने चार विकेट लिए हैं। तीसरे टेस्ट में वह अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। मालूम हो कि, भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में पीछे चल रही है। लगातार दो मुकाबलों में जीत के साथ मेहमानों ने 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर तीसरे टेस्ट पर होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।