Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11: श्रेयस या ऋतुराज किसे मिलेगा मौका? कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर

Wed, 04 Nov 2026 06:24 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:24 AM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है।
  • इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हिस्सा लेंगे, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि भारत का बल्लेबाजी क्रम क्या होता है।
  • कुलदीप यादव को हालांकि, पहले मैच से बाहर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction: India vs New Zealand Playing XI Team, Captain and Vice-Captain Players List
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है और टी20 सीरीज अपने नाम की। अब दोनों देशों के बीच आज से पांच मैचों की वनडे सीरीज होनी है। इस सीरीज से भारत और न्यूजीलैंड अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को परखेगी। इसके साथ ही नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी जिनके करियर का यह संभवत: आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है। 
Trending Videos
IND vs NZ Dream11 Prediction: India vs New Zealand Playing XI Team, Captain and Vice-Captain Players List
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
बल्लेबाजी क्रम कैसा होगा?
वनडे में भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाज लगभग तय हैं। रोहित और कप्तान शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। उनके बाद कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है। ऐसी संभावना जताई गई थी कि लगातार मैच खेलने के कारण श्रेयस को पहले मैच से आराम देकर ऋतुराज गायकवाड़ को खेलने भेजा जा सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी (जो केवल पहले वनडे के लिए उपलब्ध हैं) को छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन आठवें नंबर पर अंशुल कंबोज को आजमा सकता है जो आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। अंशुल और नीतीश में से हालांकि किसी एक को ही खेलने का मौका मिलेगा। 
IND vs NZ Dream11 Prediction: India vs New Zealand Playing XI Team, Captain and Vice-Captain Players List
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
क्या है भारत की चिंता का विषय
भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। वनडे सीरीज के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। सिराज के अलावा भारतीय टीम में शामिल अन्य चार विशेषज्ञ गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (18), गुरनूर बराड़ (09), अंशुल कंबोज और औकिब नबी (एक-एक) के पास कुल मिलाकर 29 वनडे मैचों का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction: India vs New Zealand Playing XI Team, Captain and Vice-Captain Players List
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
क्यों नहीं मिल पा रहा कुलदीप को मौका
ईडन पार्क की सीधी बाउंड्री बेहद छोटी हैं और उसकी दूरी केवल 55 मीटर है। ऐसे में भारत सिराज, अर्शदीप सिंह और लंबे कद के गुरनूर बरार को प्लेइंग-11 में रख सकता है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति के कारण कुलदीप यादव के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है भले ही उन्होंने भारत के वर्तमान गेंदबाजी आक्रमण में सर्वाधिक 201 विकेट लिए हैं। लेकिन 11 से 40 ओवर के बीच सर्कल के बाहर केवल चार क्षेत्ररक्षकों को ही अनुमति दी जाती है और ऐसे में बीच के ओवर अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए कुलदीप की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। 
विज्ञापन
IND vs NZ Dream11 Prediction: India vs New Zealand Playing XI Team, Captain and Vice-Captain Players List
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed