फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: जब पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय ने रुकवा दिया राजस्थान और हैदराबाद का मैच, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 30 Mar 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Mar 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019 When pizza delivery boy halted play during the match between RR and SRH
राजस्थान बनाम हैदराबाद - फोटो : Social media

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का आठवां मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला गया था। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हालांकि हैदराबाद ने जीत दर्ज की, लेकिन इसी मुकाबले में राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक लगाया। एक समय यह मैच कुछ देर के लिए रूक भी गया था और इसकी वजह था एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय। 

IPL 2019 When pizza delivery boy halted play during the match between RR and SRH
राजस्थान बनाम हैदराबाद - फोटो : Social media

दरअसल, मैच का 12वां ओवर चल रहा था। विजय शंकर गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि उनके सामने बल्लेबाज थे संजू सैमसन। विजय शंकर जैसे ही अपने ओवर की आखिरी गेंद डालने के लिए क्रीज तक पहुंचे, सैमसन ने उन्हें रोक दिया और क्रीज से हट गए। 

IPL 2019 When pizza delivery boy halted play during the match between RR and SRH
आईपीएल मैच के दौरान पिज्जा डिलिवरी - फोटो : Social media

सैमसन के क्रीज से हटने के बाद जब कैमरा दर्शक दीर्घा की ओर घूमा तो वहां एक पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय चलते हुए दिखाई दिया जो संजू की आई लाइन के सामने आ गया था। मैच के उस क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019 When pizza delivery boy halted play during the match between RR and SRH
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय कुछ ही देर में वहां से हट गया था, जिसके बाद फिर से मैच शुरू हो गया। सैमसन को भी इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने मैच में शतक भी लगाया। संजू ने कुल 55 गेंदे खेली, जिसमें उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए।
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed