आईपीएल 2020 आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। सभी टीमें रवाना होनी के लिए तैयार हैं। खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर उतर आए हैं। आठ टीमें एक बार फिर से आईपीएल चैंपियन बनने के लिए मैदान में आमने-सामने होंगी। कुछ फ्रेंचाइजियों ने अपने कप्तान भी बदले हैं। आईपीएल शुरू हो उससे पहले आइए आपको बताते हैं आईपीएल को तीन सबसे असफल कप्तानों के बारे में।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों का नहीं चला है IPL में जादू, फीका रहा है जलवा
ब्रेंडन मैकुलम
ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। आईपीएल को पहले सीजन के पहले ही मैच में उनके बल्ले से 158 रन की पारी निकली थी। मैकुलम कप्तान के तौर कुछ खास सफल नहीं रहे हैं। साल 2009 में मैकुलम को कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। हालांकि कोलकाता की टीम उस सीजन मात्र तीन मैच ही जीतने में सफल रही थी।
मैकुलम अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान काफी सफल रहे और उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड साल 2015 के वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी। मैकुलम ने आईपीएल में कुल 14 मैचों में कप्तानी की थी। इसमें उन्हें सिर्फ तीन मैच में ही जीत मिली थी और 10 हार झेलनी पड़ी थी। एक मैच टाई हुआ था।
कुमार संगकारा
कुमार संगकारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलतम कप्तानों में शुमार किए जाते हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी कप्तानी का रंग फीका रहा है। संगकारा ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी संभाली है। श्रीलंका के लिए बेहतरीन कप्तानी रिकॉर्ड होने के बावजूद संगकारा कप्तान के तौर पर इ लीग में ज्यादा सफल नहीं हो पाए। उन्होंने आईपीएल के 47 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से उन्हें 15 मैच में जीत और 30 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो मुकाबले टाई रहे।
केविन पीटरसन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2008 में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अगले सीजन के लिए केविन पीटरसन को टीम में शामिल किया। पीटरसन को पहले ही सीजन बैंगलोर का कप्तान बनाया गया। कप्तान बदलने के बावजूद बैंगलोर का प्रदर्शन शुरूआती मैचों में कुछ खास नहीं रहा। पीटरसन अपने पहले सात मैचों में केवल दो मैच ही जीत पाए और उन्हें कप्तानी से हटाकर अनिल कुंबले को टीम का कप्तान बनाया गया।
2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें टीम का कप्तान बनाया, लेकिन वह केवल एक ही मैच जीतने में सफल हुए। इन आंकड़ों के साथ पीटरसन 10 से अधिक मैचों में नेतृत्व करने वाले सबसे असफल कप्तान हैं। बतौर कप्तान केविन पीटरसन ने 17 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और 14 हार का सामना करना पड़ा था।