Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2020 Players from KXIP and Rajasthan Royals set for first net session after completing 6 day quarantine in UAE
{"_id":"5f4626918ebc3e4adc0e5354","slug":"ipl-2020-players-from-kxip-and-rajasthan-royals-set-for-first-net-session-after-completing-6-day-quarantine-in-uae","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL: इन दो टीम ने खत्म किया क्वारंटीन काल, अब होटल के कमरे से मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: इन दो टीम ने खत्म किया क्वारंटीन काल, अब होटल के कमरे से मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kxip and RR
- फोटो : ट्विटर- Kxip and RR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 13वें सत्र का आगाज 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होने वाला है। सभी टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने छह दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर लिया है। इस दौरान कोविड-19 के लिए किए गए उनके तीनों परीक्षण नेगेटिव आए हैं। इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अब अभ्यास के लिए तैयार हैं। दुबई की गर्मी से बचने के लिए इन टीमों ने शाम को अभ्यास करने की योजना बनाई है।
2 of 4
राजस्थान रॉयल्स
किंग्स इलेवन और रॉयल्स दुबई पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थीं। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी पिछले गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची थी। उसकी टीम अबुधाबी में ठहरी है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार खिलाड़ियों का यहां पहुंचने के बाद पहले, तीसरे और छठे दिन परीक्षण किया गया तथा इन तीनों में नेगेटिव आने के बाद किंग्स इलेवन और रॉयल्स के खिलाड़ी अभ्यास की तैयारियों में जुट गए हैं।
3 of 4
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
छह दिन के प्रवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक सूत्र ने रॉयल्स के संदर्भ में कहा कि भारत से यहां पहुंचे सभी खिलाड़ियों का तीन बार परीक्षण किया गया और वे अब अभ्यास शुरू करेंगे। रॉयल्स की टीम आईसीसी मैदान पर अभ्यास करेगी। इस साल रॉयल्स से जुड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर कल ही यहां पहुंचे हैं और वह अपना पृथकवास पूरा करने के बाद ही अभ्यास कर पाएंगे। किंग्स इलेवन के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार्डस विलजोन को भी ऐसी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
CSK
- फोटो : सोशल मीडिया
किंग्स इलेवन के सूत्रों ने कहा, ‘भारत से 20 अगस्त को यहां पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों ने पृथकवास पूरा कर लिया है और वे अब अभ्यास शुरू कर देंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंची थी और उनका पृथकवास गुरुवार को समाप्त होगा। आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।