सब्सक्राइब करें

Video: बेंगलुरु पहुंचे ऋषभ पंत, ट्रेनिंग सेशन में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; आरसीबी से दिल्ली का अगला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Apr 2023 07:42 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में चार मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत का इंतजार है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। दिल्ली का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से शनिवार (15 अप्रैल) को है।

विज्ञापन
IPL 2023 Rishabh Pant in Bengaluru to boosts players spirits in training session before Delhi vs RCB Match
अक्षर पटेल के साथ ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
भारत और दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद अब धीरे-धीरे सार्वजनिक जगहों पर नजर आने लगे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आए थे। तब वह पहली बार दुर्घटना के बाद किसी स्टेडियम में दिखे थे। अब पंत बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान साथियों का हौसला बढ़ाया। पंत बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) से जुड़ने के लिए गए हैं। वह कुछ दिनों में हल्की ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं।
Trending Videos
IPL 2023 Rishabh Pant in Bengaluru to boosts players spirits in training session before Delhi vs RCB Match
साथियों से बात करते ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में चार मैच हार चुकी है। उसे पहली जीत का इंतजार है। वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। दिल्ली का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से शनिवार (15 अप्रैल) को है। दोनों टीमें आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2023 Rishabh Pant in Bengaluru to boosts players spirits in training session before Delhi vs RCB Match
साथियों से बात करते ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस, तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में ऋषभ पंत चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
 
IPL 2023 Rishabh Pant in Bengaluru to boosts players spirits in training session before Delhi vs RCB Match
दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में पहली जीत की तलाश है। ऐसे में पंत अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। अब देखना है कि वह शनिवार को होने वाले मुकाबले के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
IPL 2023 Rishabh Pant in Bengaluru to boosts players spirits in training session before Delhi vs RCB Match
स्टेडियम में ऋषभ पंत को सहारा देते दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले ऋषभ पंत चार अप्रैल को गुजरात के खिलाफ मैच देखने के लिए दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में नजर आए थे। पंत को कार से स्टेडियम लाया गया था। उन्हें दो-तीन लोगों ने सहारा देकर कार से बाहर निकाला था। पंत उसके बाद फिर वॉकिंग स्टिक के सहारे आगे बढ़ गए थे। वह स्टैंड में बैठकर मैच देखते हुए नजर आए थे। मैच के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने सहारा दिया था। इसके अलावा पंत से मिलने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed