फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी का नया मास्टरप्लान, स्टेडियम से बाहर जाए गेंद तो मिलना चाहिए ये ईनाम

Wed, 11 Apr 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni wants bonus runs if ball goes outside the stadium for a six
एमएस धोनी - फोटो : ipl

एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के रोमांचक पांचवें मैच में 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने 203 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और एक गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी की टीम ने अपनी होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम पर 1065 दिन के बाद भावनात्मक वापसी की और फिर शाही जीत दर्ज की।

ms dhoni wants bonus runs if ball goes outside the stadium for a six
एमएस धोनी - फोटो : il

धोनी अपने निकनेम 'कैप्टन कूल' की उम्मीदों पर खरे उतरे क्योंकि उन्होंने युवा सैम बिलिंग्स को खुलकर खेलने की इजाजत दी और खुद ने एक छोर संभाले रखा। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने प्रभावी पारी खेलते हुए 56 रन बनाए और 36 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी खेलने वाले आंद्रे रसेल की पारी पर पानी फेरा।

ms dhoni wants bonus runs if ball goes outside the stadium for a six
सैम बिलिंग्स - फोटो : il

सीएसके ने इस मैच में कुल 14 छक्के जमाए जबकि केकेआर ने 17 छक्के जड़े। इस पर मजाक करते हुए धोनी ने मैच के बाद कहा, 'मैच में कई छक्के लगे। मेरे ख्याल से छक्का लगने पर गेंद जब भी स्टेडियम से बाहर जाए तो आईपीएल को बोनस के रूप में दो रन देना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni wants bonus runs if ball goes outside the stadium for a six
chennai super kings

धोनी की टीम ने दो साल के बाद आईपीएल में धमाकेदार वापसी की और अपने पहले दोनों मुकाबले जीते। सीएसके ने आईपीएल के उद्घाटन मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात दी और फिर अगले मैच में दो बार की चैंपियन केकेआर को हराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed