{"_id":"674f0ee3c9406cfb65061579","slug":"new-zealand-and-england-face-icc-penalties-for-slow-over-rates-in-the-world-test-championship-2023-25-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC: आईसीसी ने न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पर लगाया भारी जुर्माना, कीवी टीम के फाइनल में जाने की संभावनाओं को लगा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: आईसीसी ने न्यूजीलैंड-इंग्लैंड पर लगाया भारी जुर्माना, कीवी टीम के फाइनल में जाने की संभावनाओं को लगा झटका
Tue, 03 Dec 2024 07:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:31 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि वह इस कारण डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है। पहले मैच में जीत के बावजूद इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की दौड़ रोचक हो गई है क्योंकि क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों पर कार्रवाई करते हुए उनके डब्ल्यूटीसी अंक काट लिए हैं। आईसीसी ने यह फैसला दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में हुए पहले टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति के चलते लिया है। दोनों टीमों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और डब्ल्यूटीसी के तीन अंक काटे गए हैं।
टॉम लाथम
- फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका
न्यूजीलैंड के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि वह इस कारण डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है। पहले मैच में जीत के बावजूद इंग्लैंड की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर है। हालांकि, अंक कटने का नुकसान न्यूजीलैंड को हुआ है जो चौथे से पांचवें स्थान पर आ गई है। न्यूजीलैंड के अब 47.92 प्रतिशत अंक हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत के बावजूद अपने अंकों को अधिकतम 55.36 प्रतिशत कर सकता है।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम
- फोटो : BCCI
भारत के लिए राहत की खबर
न्यूजीलैंड के अंक काटे जाना भारत के लिए अच्छी खबर है जो अभी 61.11 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका (59.26 प्रतिशत अंक), ऑस्ट्रेलिया (57.26 प्रतिशत अंक) और श्रीलंका (50 प्रतिशत अंक) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। जुर्माना लगाए जाने से डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण की विजेता टीम के लिए फाइनल में दौड़ कठिन हो गई है।
आईसीसी ने कहा, अगले साल लार्ड्स में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में नया मोड़ आया है क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड पर क्राइस्टचर्च में दोनों के बीच सीरीज के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीम पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और तीन महत्वपूर्ण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता अंक काटे गए हैं जिससे मौजूदा चक्र का अंतिम चरण और रोमाचंक हो गया है।

विल यंग और टॉम लाथम
- फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के लिए क्या है समीकरण?
न्यूजीलैंड को अगर जून 2025 में होने वाले फाइनल में जगह बनानी है तो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दोनों टेस्ट जीतने के अलावा कई अन्य नतीजों के भी अपने अनुकूल रहने की उम्मीद करनी होगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ने खराब हुए समय को ध्यान में रखने के बावजूद निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे और टीम पर प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए एक अंक का जुर्माना लगाया गया। दोनों कप्तानों न्यूजीलैंड के टॉम लाथम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अहसान रजा और रॉड टकर, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर किम कॉटन ने आरोप लगाए जबकि मैच रैफरी के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने जुर्माना लगाया।