फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कश्मीर आजाद होगा तभी खेलेंगे भारत से क्रिकेट, इमरान खान की करीबी मंत्री के बिगड़े बोल

Mon, 10 Feb 2020 12:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 10 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
No cricket with India until it frees held Kashmir says Firdous Ashiq Awan
फिरदौस आशिक अवान और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तल्ख हुए रिश्ते सुधरने का नाम नहीं ले रहे। भारत, पाकिस्तान का हर मोर्चे पर बहिष्कार कर रहा है तो पाकिस्तान भी गीदड़-भभकी से नहीं चूक रहा। क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों ने पिछले सात साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। इसी मसले को लेकर पाकिस्तान की मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

No cricket with India until it frees held Kashmir says Firdous Ashiq Awan
फिरदौस आशिक अवान - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान की इस महिला मंत्री को लगता है कि भारतीय टीम उनके मुल्क से क्रिकेट खेलना चाहती है, लेकिन वो उनकी टीम है जो हिंदुस्तान से मुकाबला नहीं खेल रही। दरअसल, फिरदौस आशिक अवान जो प्रधानमंत्री इमरान खान की विशेष सहयोगी होने के साथ-साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी संभालती हैं, उन्होने बीते दिनों कहा कि, 'पाकिस्तान तब तक भारत से क्रिकेट नहीं खेलेगा, जब तक कश्मीर आजाद नहीं हो जाता।

No cricket with India until it frees held Kashmir says Firdous Ashiq Awan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मीडिया से बात करते हुए फिरदौस ने कहा कि भारत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना गलत है। भारत ने पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट रोकने के लिए कई झूठी साजिश रची हैं, जबतक भारत कश्मीरी लोगों को आजाद नहीं कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
No cricket with India until it frees held Kashmir says Firdous Ashiq Awan
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media

2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह चौपट था, लेकिन बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी हुई है। पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान का दौरा किया तो अब बांग्लादेशी टीम वहां सीरीज खेल रही है। इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान को ही मिली है, लेकिन आतंकवाद को पनाह देने के कारण भारतीय टीम चाहती है कि इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को बदला जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed