फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020 में पेश हुईं 5 टॉप इलेक्ट्रिक कारें, बैटरी से लेकर इंजन तक, जानें किसमें कितना दम

Mon, 10 Feb 2020 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 electric cars in india 2020 launch tata altroz ev ora r1 mg marvel x renault k-ze
Renault K-ZE - फोटो : Social Media
Explore the World of Mobility (एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी) थीम के साथ Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) मोटर शो में भविष्य में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोनॉमस कारें और उन्नत टेक्नोलॉजी शामिल थीं। दो साल में एक बार होने वाला यह मोटर शो वाहन निर्माता कंपनियों के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और क्षमताओं के प्रदर्शन का उपयुक्त मंच था। ऑटो एक्सपो 2020 में कई शानदार Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) पेश किए गए। लेकिन हम आपको बता रहे हैं टॉप 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में। 
Auto Expo 2020 electric cars in india 2020 launch tata altroz ev ora r1 mg marvel x renault k-ze
Auto Expo 2020: Tata Altroz EV - फोटो : अमर उजाला

Tata Altroz EV 

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार के लिए अपनी ऑल-न्यू Tata Altroz EV (टाटा अल्ट्रॉज ईवी) से मोटर शो में पर्दा उठाया। Tata Altroz EV कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज पर आधारित है। कंपनी ये पहले ही साफ कर चुकी है कि इस बैचबैक ईवी की बिक्री इसी साल शुरू हो जाएगी। टाटा मोटर्स के Altroz EV को अपने नए अल्फा प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है और इस प्लेफॉर्म पर आधारित यह पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।

नेक्सन ईवी का मोटर 129 PS का पावर और 245 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 30.2 kWh बैटरी पैक मिलता है। साथ ही पावरट्रेन कार में दो ड्राइव मोड मिलते हैं- ड्राइव और स्पोर्ट्स। इस कार में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। Altroz EV को फास्ट चार्जर की मदद से एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Altroz EV फुल चार्जिंग के बाद 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

Altroz EV का डिजाइन हाल ही लॉन्च हुई अल्ट्रोज पेट्रोल मॉडल से थोड़ा अलग है। Altroz EV में सामने और पीछे के बंपर में कुछ बदलाव किया गया है। ब्लू हाइलाट्स के साथ अलॉय व्हील्स के डिजाइन बिल्कुल नए हैं। Altroz EV के पावरट्रेन में टाटा जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। 
Auto Expo 2020 electric cars in india 2020 launch tata altroz ev ora r1 mg marvel x renault k-ze
Mahindra e-XUV300  - फोटो : Mahindra

Mahindra e-XUV300 

महिंद्रा की लोकप्रिय Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) XUV300 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 के अलावा इलेक्ट्रिक कार eXUV300 को भी शोकेस किया। कंपनी ने eKUV100 की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी है। इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी में MESMA प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा की सभी इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य में इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर तैयार किए जाएंगे। e-XUV300 एसयूवी में 350V और 380V पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 electric cars in india 2020 launch tata altroz ev ora r1 mg marvel x renault k-ze
Auto Expo 2020 GWM Ora R1 - फोटो : संदीप

Ora R1

चीन की कार निर्माता कंपनी Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) ने Auto Expo 2020 में पहली बार भारत में अपनी गाड़ियां पेश की है। ग्रेट वॉल मोटर्स के अपनी Haval SUV से ऑटो एक्सपो में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में Ora R1 इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट कार को भी पेश किया। ऑटो एक्सपो में Great Wall Motors के पैवेलियन में Ora R1 सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Ora R1 को दुनिया की सबसे सस्ती इल्केट्रिक कार कहा जाता है। कंपनी ने इसे ऑल इलेक्ट्रिक ME प्लेफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें 33kWh का लीथियम आयन बैटरी पैक और 33kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि R1 को फुल चार्जिंग के बाद 351 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Auto Expo 2020 electric cars in india 2020 launch tata altroz ev ora r1 mg marvel x renault k-ze
Auto Expo 2020 MG Marvel X - फोटो : MG

MG Marvel X

ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी Morris Garages (मॉरिस गैरेज) ने इस द्विवार्षिक मोटर शो में अपनी इलेक्ट्रिक कार Marvel X पेश की। कंपनी का दावा है कि यह बड़े पैमाने पर उत्पादन की जाने वाली दुनिया की पहली ऐसी कार होगी जिसमें गाड़ी चलाने के लिए ऑटोनोमस लेवल-3 इंलेटिजेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

चीन में इस कार की बिक्री दो वेरिएंट में की जाती है- 2WD और AWD. 2WD में 183bhp का पावर और 410Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं AWD में 297bhp का पावर और 665Nm टॉर्क मिलता है। कार निर्माता कंपनी का दावा है कि Marvel X सिंगल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। Marvel X कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed