{"_id":"631e2a6cbd5b8a56ac7a6119","slug":"pak-vs-sl-asia-cup-2022-hasaranga-neymar-style-maheesh-theekshana-arrow-chamika-karunaratne-salute-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: नागिन डांस से लेकर तीर चलाने तक, श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन ने जीता प्रशंसकों का दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs SL: नागिन डांस से लेकर तीर चलाने तक, श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन ने जीता प्रशंसकों का दिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:05 AM IST
सार
श्रीलंकाई टीम को किसी ने भी फाइनल खेलने का दावेदार नहीं माना था, लेकिन उसने सबको हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई और ट्रॉफी भी जीतने में सफलता पाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में रहे।
विज्ञापन
1 of 5
नागिन डांस और सैल्यूट करते चमिका करुणारत्ने, तीर चलाते महीश तीक्षणा (बीच में)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका ने पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। वह 2014 के बाद पहली बार एशिया कप जीतने में सफल रहा। श्रीलंकाई टीम को किसी ने भी फाइनल खेलने का दावेदार नहीं माना था, लेकिन उसने सबको हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई और ट्रॉफी भी जीतने में सफलता पाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी अपने सेलिब्रेशन के कारण चर्चा में रहे।
2 of 5
चमीका करुणारत्ने और महीश तीक्षणा
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फाइनल में तीर चलाने के स्टाइल में जश्न मनाकर सबको हैरान कर दिया। महीश तीक्षणा ने सबसे पहले खुशदिल शाह का कैच लेकर तीर चलाया। उसके बाद उन्होंने शादाब खान को आउट करने के बाद भी ऐसा किया। तीक्षणा के इस सेलिब्रेशन की कॉपी चमीका करुणारत्ने ने भी की।
3 of 5
मैच के दौरान अलग-अलग अंदाज में जश्न मनाते दिखे चमीका करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
तीक्षणा ने ही नहीं बल्कि चमिका करुणारत्ने ने भी अपने सेलिब्रेशन से सबको हैरान किया। वह विकेट लेने के बाद एक हाथ से सैल्यूट मारते दिखे। वहीं, दूसरे हाथ को उन्होंने हवा में लहराया। यह वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल की तरह है। कॉटरेल भी विकेट लेने के बाद सैल्यूट मारते हैं। हालांकि, चमिका उनकी तरह कुछ कदम आगे नहीं चलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच के हीरो रहे वानिंदु हसरंगा भी अपने जश्न मनाने के अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं। वह ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के मशहूर फुटबॉलर नेमार जूनियर की तरह जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीलंकाई टीम का नागिन डांस
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने ग्रुप दौर में बांग्लादेश को हराने के बाद नागिन डांस किया था। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने नागिन डांस के साथ जीत का जश्न मनाया था। इस जश्न से लंकाई टीम ने चार साल पुराना बदला लिया। दरअसल, 2018 में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच निदाहास ट्रॉफी खेली गई थी। आखिरी लीग मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच था। जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ने वाली थी। बांग्लादेश ने यह मैच जीता और मेजबान श्रीलंका को बाहर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने नागिन डांस के साथ जीत का जश्न मनाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।