फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल पहले विश्व कप फाइनल में टकराए थे ये दो दिग्गज कप्तान, पृथ्वी ने बताया कौन बेहतर

Tue, 23 Apr 2019 05:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 23 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Prithvi Shaw Presence of Ricky Ponting, Sourav Ganguly made the difference
गांगुली और पोंटिंग - फोटो : PTI

अर्से बाद IPL पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इसका श्रेय सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग को दिया है। आईपीएल के पिछले नौ सीजन में दिल्ली चार बार आखिरी स्थान पर रही। आम तौर पर जूझती नजर आने वाली दिल्ली टीम ने इस सत्र में खुद को प्रबल दावेदारों में शामिल कर लिया है। 

Prithvi Shaw Presence of Ricky Ponting, Sourav Ganguly made the difference
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

शॉ ने राजस्थान पर छह विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'सौरव सर, रिकी सर, कैफ सर के रहने से सब कुछ बदल गया। टीम में संदीप लामिछाने, मनजोत कालरा और मेरे जैसे युवा खिलाड़ी हैं लेकिन हमें कभी महसूस नहीं हुआ कि हम अनुभवहीन हैं। हमें मैदान के भीतर और बाहर दोनों तरफ सीनियर के साथ वाले ग्रुप में रखा गया।' 

Prithvi Shaw Presence of Ricky Ponting, Sourav Ganguly made the difference
पृथ्वी शॉ - फोटो : Social media

उन्होंने कहा,'जब अभ्यास नहीं होता तो भी सौरभ सर हमारे साथ समय बिताते हैं। हम साथ बाहर डिनर पर जाते हैं और आपस में तालमेल बहुत अच्छा है।' शिखर धवन जहां सोमवार को आक्रामक खेल रहे थे, वहीं शॉ ठहरकर खेल रहे थे। शॉ ने कहा,'मैं धीमा नहीं खेल रहा था। पॉवरप्ले में शिखर भाई जमकर खेल रहे थे। मैं हर गेंद को पीट नहीं सकता। मुझे उस तरह की पारी खेलने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithvi Shaw Presence of Ricky Ponting, Sourav Ganguly made the difference
सौरभ गांगुली - फोटो : pti

वहीं, खाता खोले बिना आउट हुए राजस्थान के संजू सैमसन ने कहा, 'यह विकेट अच्छा था। पहली पारी में पॉवरप्ले में दिक्कत आई लेकिन बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी करना आसान हो गया । शिखर धवन जैसा बल्लेबाज दिल्ली के पास है और शानदार फार्म में है जिसने पावरप्ले में ही दबाव बना दिया। उसके बाद ऋषभ ने काम आसान कर दिया।' बता दें कि सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग विश्व कप 2003 के फाइनल में टकराए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed