टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने के बाद बेहद ही दिलचस्प अंदाज में बधाई दी है। सचिन तेंदुलकर ने अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतने की शुभकामनाएं देते हुए उनकी एक मशहूर फिल्म के डायलॉग को ट्वीट किया और कहा है कि ये डायलॉग सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते थे।
"विजय दीनानाथ चौहान, बाप का नाम दीनानाथ चौहान"
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए सदी के महानायक की फिल्म अग्निपथ के डॉयलग का जिक्र करते हुए लिखा है,
विजय दीनानाथ चौहान, पूरा नाम। बाप का नाम दीनानाथ चौहान। मां का नाम सुहासिनी चौहान। गांव मांडवा। उम्र 36..." एक लाइन जो आज भी मेरे रौंगटे खड़े कर देती है। अमित जी आप यूं ही दुनिया भर के लोगों का दिल जीतते रहें। किरदार अनेक पर शहंशाह बस एक #DadaSahebPhalkeAward
“Vijay Dinanath Chauhan, Poora Naam. Baap Ka Naam Dinanath Chauhan, Maa Ka Naam Suhasini Chauhan. Gaon Mandwa. Umar 36..." a line that gives me goosebumps even today!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 25, 2019
May you continue to win hearts across the globe, Amit ji.
किरदार अनेक पर शहंशाह बस एक 🙏#DadaSahebPhalkeAward pic.twitter.com/pq9KFhejn4
द लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो जनरेशन्स का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरणा दी उनको दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए सर्वसम्मति चुना गया है। पूरा देश इससे खुश है। मेरी ओर से भी सह्रदय शुभकामनाएं।
अमिताभ बच्चन को चार बार अग्निपथ, ब्लैक, पा और पीकू के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। अमिताभ बच्चन ने सात हिंदुस्तानी फिल्म से डेब्यू किया था। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से साल 2015 में सम्मानित किया गया था।
