सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket Strengthens India-Jamaica Ties as Jaishankar Gifts Digital Scoreboard at Sabina Park

क्रिकेट ने जोड़े रिश्ते: भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा, सबीना पार्क को मिला डिजिटल स्कोरबोर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 04 May 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जमैका के ऐतिहासिक सबीना पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से डिजिटल स्कोरबोर्ड समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत और जमैका के रिश्तों को जोड़ने वाला मजबूत पुल है, जो रन, सम्मान और दोस्ती से लिखा गया है।
 

Cricket Strengthens India-Jamaica Ties as Jaishankar Gifts Digital Scoreboard at Sabina Park
जयशंकर जमैका में - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और जमैका के रिश्तों को क्रिकेट ने एक नई मजबूती दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को जमैका की राजधानी किंग्स्टन स्थित ऐतिहासिक सबीना पार्क क्रिकेट स्टेडियम में भारत की ओर से भेंट किए गए आधुनिक डिजिटल स्कोरबोर्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर जयशंकर ने कहा, 'खेल देशों को जोड़ते हैं, साझा अनुभव बनाते हैं और आपसी सम्मान बढ़ाते हैं। खासकर क्रिकेट का भारत और जमैका के लिए विशेष महत्व है।'
Trending Videos

सबीना पार्क से भारत की खास यादें
सबीना पार्क जमैका क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान है और यही देश का एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैदान भी है। जयशंकर ने कहा कि इस मैदान से भारतीय क्रिकेट की कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ के शानदार शतक और साल 2011 में विराट कोहली के टेस्ट करियर की शुरुआत का भी जिक्र किया। जयशंकर ने कहा, 'भारत और जमैका का रिश्ता रन, सम्मान और दोस्ती में लिखा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Cricket Strengthens India-Jamaica Ties as Jaishankar Gifts Digital Scoreboard at Sabina Park
जयशंकर जमैका में - फोटो : PTI
भारतीय फैंस को पसंद हैं जमैका के सितारे
जयशंकर ने जमैका की क्रिकेट विरासत की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस देश ने दुनिया को जॉर्ज हेडली, माइकल होल्डिंग, कर्टनी वॉल्श, क्रिस गेल और एंड्रयू रिचर्डसन जैसे महान खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी जमैका के खिलाड़ियों को खूब पसंद करते हैं, खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्हें शानदार समर्थन मिलता है।

डिजिटल स्कोरबोर्ड देगा नया अनुभव
विदेश मंत्री ने कहा कि यह आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड जमैका के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मैच देखने का अनुभव और बेहतर करेगा। इसे भारत और जमैका के क्रिकेट संबंधों का प्रतीक बताया गया। उन्होंने कहा, 'यह स्कोरबोर्ड आने वाले समय में कई महान पारियों का गवाह बने। इनमें भारत-जमैका दोस्ती की पारी भी शामिल हो।'

Cricket Strengthens India-Jamaica Ties as Jaishankar Gifts Digital Scoreboard at Sabina Park
जयशंकर जमैका में - फोटो : PTI
क्रिस गेल की कमी खली
जयशंकर ने समारोह के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे और उनकी कमी महसूस हुई।

क्रिकेट से बढ़ी रणनीतिक दोस्ती
जयशंकर इन दिनों कैरेबियाई देशों के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा भारत और जमैका समेत कई देशों के साथ सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। स्पष्ट है कि क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भारत और जमैका के बीच दोस्ती का मजबूत माध्यम बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed