{"_id":"5be00bf2bdec221c33788fc4","slug":"shane-warne-and-vomit-conflict-new-australia-cricket-buzzwords-make-him-uncomfortable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को तमीज सीखाना चाहती है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, वॉर्न बोले- उल्टी करने का मन होता है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खिलाड़ियों को तमीज सीखाना चाहती है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, वॉर्न बोले- उल्टी करने का मन होता है
Mon, 05 Nov 2018 02:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जमकर खिंचाई की है। दरअसल, गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की धूमिल हुई छवि को सुधारने के लिए ‘कुलीन ईमानदारी’ जैसे शब्द इजाद किए हैं, जिसके बाद शेन वॉर्न ने कहा कि शब्दों से नहीं बल्कि काम से बदलाव लाया जाना चाहिए।
2 of 5
इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति पर पिछले सप्ताह एक समीक्षा रिपोर्ट आई थी जिसमें क्रिकेटरों से खेल की परंपराओं का सम्मान करने और ऑस्ट्रेलिया को गौरवान्वित करने की अपील की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वन-डे के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ शब्द लिखे गए थे जिनमें ‘कुलीन ईमानदारी’ भी एक शब्द था।
3 of 5
फैंस सोशल मीडिया पर इन शब्दों का खूब मजाक बना रहे हैं। वॉर्न ने भी फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, ‘सभी शब्दों को भूल जाओ, छींटाकशी को भूल जाओ और इस तरह की अन्य चीजों को भूल जाओ। यह सब बकवास है। सच में इससे उल्टी करने का मन करता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : Cricket Country
उन्होंने कहा, ‘आखिर में क्रिकेट एक खेल है और यह प्रदर्शन पर आधारित खेल है। आपको मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आप अपने प्रदर्शन से और मैदान पर जैसा खेल दिखाते हो उससे खुद को प्रेरित करते हो। इस तरह के शब्द या 200 पेज का दस्तावेज इसमें कोई भूमिका नहीं निभाता। मैदान पर उतरो और अच्छा खेल दिखाओ।’
विज्ञापन
5 of 5
दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया का किसी भी तरह से जीत दर्ज करने का रवैया खुलकर सामने आ गया। इसके बाद जस्टिन लैंगर को कोच बनाया गया जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिये कुछ नए शब्द गढ़े हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।