{"_id":"62d524bd3067fc2861344098","slug":"smriti-mandhana-turns-26-now-know-about-her-five-amazing-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Smriti Mandhana: 26 साल की हुईं स्मृति मंधाना, जन्मदिन पर जानें उनके पांच खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy Birthday Smriti Mandhana: 26 साल की हुईं स्मृति मंधाना, जन्मदिन पर जानें उनके पांच खास रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:45 PM IST
सार
स्मृति मंधाना ने भारत के लिए कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं। महिला क्रिकेट में उन्होंने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
1 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : बीसीसीआई
Link Copied
भारतीय टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना 26 साल की हो चुकी हैं। 2013 में भारत के लिए पहला मैच खेलने वाली स्मृति टीम इंडिया की सबसे सफल और चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं। स्मृति अपने शानदार खेल के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए चार टेस्ट, 74 वनडे और 87 टी20 मैच खेले हैं। वो बिग बैश लीग में खेलने वाली चुनिंदा भारतीय महिला खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा। कुछ रिकॉर्ड तो अब नहीं तोड़े जा सकेंगे। यहां हम उनकी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos
टी20 सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला
2 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 34 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला
3 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : twitter@BCCI
स्मृति मंधाना को लक्ष्य का पीछा करने बेहद पसंद है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। वो पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 67 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52,86,53,73,105,90,63,74,80 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता
4 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। वो दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी ही ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार राचेल हेहोलफ्लिंट अवॉर्ड जीता है। स्मृति 2018 और 2021 में आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। 2018 में वो वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनी थीं।
विज्ञापन
भारत की सबसे युवा टी20 कप्तान
5 of 6
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 22 साल 229 दिन थी। इसके साथ ही स्मृति ने सबसे कम उम्र में भारत की टी20 टीम की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में स्मृति के बाद सुरेश रैना और ऋषभ पंत का नाम आता है। स्मृति अब भारतीय टीम की उपकप्तान हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।