{"_id":"59d9bca44f1c1bda538b6387","slug":"virender-sehwag-indicates-that-kxip-will-not-add-maxwell-in-next-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से चिढ़ गए सहवाग, लाइव कमेंट्री करते समय दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से चिढ़ गए सहवाग, लाइव कमेंट्री करते समय दिया बड़ा बयान
Sun, 08 Oct 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को रांची में हुए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लाइव कमेंट्री करते हुए बड़ा खुलासा किया। सहवाग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। वो मैक्सवेल के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसी को देखते हुए उन्होंने इतनी बड़ी बात कही है।
2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : twitter
सहवाग ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मैक्सवेल पर दांव नहीं लगाएगी। सहवाग आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर हैं, जिसके पिछले सीजन में कप्तान मैक्सवेल थे। मैक्सवेल की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन लचर रहा था।
3 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : Cricket Australia
कमेंट्री करते हुए सहवाग ने कहा, 'ग्लेन मैक्सवेल तीन साल से किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वो हमेशा गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवाते रहे। मैक्सवेल को कंट्रोल करना मुश्किल था। मुझे लगता है कि अब अगले सीजन के लिए हमारी टीम उन पर दांव नहीं लगाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL
सहवाग के साथ कमेंट्री कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी संकेत दिए कि मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहेंगे। बता दें कि अगले वर्ष के आईपीएल के लिए सभी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। ऐसे में अभी से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि अगले सीजन में फ्रैंचाइजी अपनी सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन कर सके।
विज्ञापन
5 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL
बता दें कि आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 मैचों में 7 मैच जीते और 7 गंवाए। कप्तान मैक्सवेल ने 13 मैचों में 31 के औसत से 310 रन बनाए। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 173.18 रहा। इस प्रदर्शन के बावजूद सहवाग ने मैक्सवेल को ना लेने की बात कह दी है। सहवाग के मुताबिक मैक्सवेल अच्छे बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन खराब है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।