सब्सक्राइब करें
ZIM Inning
89/2 (12 ov)
Target: 104
Brendan Taylor 27(27)*
Brian Bennett 40 (32)
Zimbabwe need 15 runs in 48 remaining balls

बाबर पाकिस्तान के सिरदर्द?: T20 में टेस्ट जैसा स्ट्राइक रेट फिर भी टीम में, बेंच पर बैठे हैं विस्फोटक फखर जमां

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Feb 2026 02:23 PM IST
सार

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में बाबर आजम की धीमी पारी ने पाकिस्तान की जीत के बावजूद टीम कॉम्बिनेशन पर बहस छेड़ दी है। नंबर चार पर उनकी भूमिका, स्ट्राइक रेट और मौजूदा टॉप ऑर्डर की फॉर्म को देखते हुए सवाल उठ रहा है कि क्या वह अब भी इस टी20 सेटअप में फिट बैठते हैं या बदलाव का वक्त आ गया है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Babar Azam Misfit in Pakistan Current T20 Setup? Why Fakhar Zaman and Khwaja Nafay not playing?
बाबर फिट या फखर हिट? - फोटो : ANI
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम और टीम मैनेजमेंट की एक बड़ी समस्या यह है कि वह अहम मौकों पर अपने स्टार खिलाड़ियों को ही बाहर बैठा देता है। जिस टी20 फॉर्मेट में ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत होती है, जो तेजी से रन बटोर सकें, वहीं पाकिस्तान उन बल्लेबाजों को मौका दे रहा है, जो टी20 में टेस्ट जैसे स्ट्राइक रेट से खेलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बाबर आजम की। बाबर भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हों, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। वह पाकिस्तान के लिए मैच विनर नहीं, बल्कि सिरदर्द साबित हो रहे हैं। उनकी वजह से पाकिस्तान की टीम फखर जमां जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को नहीं खिला पा रही है।
Trending Videos
T20 World Cup: Babar Azam Misfit in Pakistan Current T20 Setup? Why Fakhar Zaman and Khwaja Nafay not playing?
बाबर आजम और फखर जमां - फोटो : ANI
जीत मिली, लेकिन खुल गई पोल
पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हरा तो दिया, मगर यह जीत जितनी आसान दिखनी चाहिए थी, उतनी रही नहीं। कागज पर समीकरण साफ था, 53 गेंद में 50 रन, हाथ में सात विकेट। टी20 में इसे लगभग औपचारिकता माना जाता है, लेकिन नंबर चार पर उतरे बाबर आज़म 18 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। रन गति थमी, दबाव बढ़ा और मैच आखिरी ओवरों तक खिंच गया। आखिर में फहीम अशरफ की तेज बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को बचा लिया, वरना कहानी कुछ और भी हो सकती थी। यहीं से असली बहस शुरू होती है कि क्या बाबर आज़म मौजूदा टी20 प्लान में सही जगह पर हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Babar Azam Misfit in Pakistan Current T20 Setup? Why Fakhar Zaman and Khwaja Nafay not playing?
फखर जमां और बाबर आजम - फोटो : ANI
नंबर चार: आंकड़े दे रहे हैं चेतावनी
टी20 क्रिकेट अब इरादों का खेल है। खासकर नंबर चार पर बल्लेबाज से उम्मीद होती है कि वह आते ही मैच की रफ्तार बढ़ाए। बाबर को 'किंग बाबर' कहा जाता है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी 'जिम-बाबर' जैसी है। जिम बाबर इसलिए क्योंकि उनके देश के फैंस ही मानते हैं कि बाबर सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ ही रन बनाते हैं। हर देश के पास नंबर चार पर विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो मैदान पर आते ही पहली ही गेंद से चौथी गियर पर बल्लेबाजी करे, लेकिन पाकिस्तान उस बल्लेबाज को खिलाता है, जिसे स्ट्राइक रोटेट करने और गेंद को समझने में वक्त चाहिए। 

बाबर के करियर आंकड़ों पर नजर डालें तो चौथे पोजिशन पर उनका औसत सबसे कम और स्ट्राइक रेट भी नीचे की तरफ है। यानी भूमिका की मांग और खिलाड़ी की प्राकृतिक शैली में मेल नहीं दिखता। बाबर एंकर की भूमिका में बेहतरीन रहे हैं, चाहे वह पारी संभालना, लंबा खेलना, गैप ढूंढना, लेकिन नंबर चार पर अक्सर 10-12 गेंद में मैच बदलने की जरूरत होती है। बाबर वनडे और टेस्ट में भले ही इस नंबर या नंबर तीन पर फिट बैठते हों, लेकिन टी20 टीम में उनकी कोई जगह नहीं बनती। साथ में बाबर का खराब फॉर्म भी पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को नजर नहीं आ रहा है।

बाबर आजम के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों (बैटिंग पोजिशन के हिसाब से)
बल्लेबाजी
क्रम
पारियां सर्वोच्च
स्कोर
रन औसत स्ट्राइक रेट
ओपनिंग 87 122 2973 38.12 130.57
नंबर 3 40 86 1372 42.88 125.64
नंबर 4 5 50* 134 33.50 114.53
नंबर 5 1 41 41 41.00 100.00
कुल 133 122 4520 39.30 128.15
T20 World Cup: Babar Azam Misfit in Pakistan Current T20 Setup? Why Fakhar Zaman and Khwaja Nafay not playing?
फखर जमां और बाबर आजम - फोटो : ANI
ऊपर जगह है ही नहीं
तुरंत सवाल आता है कि तो क्या उन्हें फिर से टॉप ऑर्डर में भेजा जाए? मौजूदा हालात में यह भी आसान नहीं। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और अच्छी लय में हैं। ओपनिंग जोड़ी को छेड़ना टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा। नंबर तीन पर सलमान आगा ने हाल के मैचों में जिस स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, उसने उस जगह को लगभग लॉक कर दिया है। ऐसे में बाबर के लिए पारंपरिक भूमिका वाली सीट खाली नहीं दिखती। ऐसे में सही यही होगा कि फखर जमां को टीम सेटअप में मौका मिले। क्योंकि वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे पाकिस्तान के दिग्गज खुद यही मानते हैं कि अगर लक्ष्य बड़ा हो जिसमें 200+ रन चेज करना पड़े या फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर सेट करना हो तो फखर जमां से बेहतरीन बल्लेबाज टीम में कोई नहीं है।
 
विज्ञापन
T20 World Cup: Babar Azam Misfit in Pakistan Current T20 Setup? Why Fakhar Zaman and Khwaja Nafay not playing?
बाबर आजम और फखर जमां - फोटो : ANI
जिद या जरूरत?
पाकिस्तान को कठोर फैसला लेना पड़ सकता है। बड़े नाम हमेशा बड़ी जगह की गारंटी नहीं होते, खासकर टी20 में। टीम बैलेंस ज्यादा अहम है। अगर किसी खिलाड़ी की शैली मौजूदा प्लान से मेल नहीं खा रही, तो बदलाव पर सोचना ही पड़ेगा। बेंच पर बैठे फखर जमां उसी तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिसकी नंबर चार पर जरूरत है। उनका स्ट्राइक रेट बताता है कि वह शुरुआत से ही गेंदबाज पर हमला कर सकते हैं। कम औसत के बावजूद उनका इम्पैक्ट ज्यादा है और टी20 में यही चीज चलती है। ख्वाजा नफे भी एक विकल्प हो सकते हैं, जिनके पास तेजी से रन बनाने की काबिलियत है।

फखर जमां के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े (बैटिंग पोजिशन के हिसाब से)
बल्लेबाजी
क्रम
पारियां सर्वोच्च
स्कोर
रन औसत स्ट्राइक रेट
ओपनिंग 44 91 966 21.95 131.97
नंबर 3 34 77* 775 25.83 121.86
नंबर 4 21 78 501 25.05 150.45
नंबर 5 7 44 95 13.57 103.26
नंबर 6 1 21 21 21.00 100.00
नंबर 7 1 27* 27 27 270.00
कुल 108 91 2385 23.38 130.76

ख्वाजा नफे के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े (बैटिंग पोजिशन के हिसाब से)
बल्लेबाजी
क्रम
पारियां सर्वोच्च
स्कोर
रन औसत स्ट्राइक रेट
नंबर 5 1 21 21 21.00 175.00
नंबर 6 1 26 26 26.00 173.33
कुल 2 26 47 23.50 174.07
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed