केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं करेगा। बोर्ड के नए पाठ्यक्रम के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को पाठ्यक्रम में कोई राहत नहीं दी जाएगी और सिलेबस को कम नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले साल नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के सिलेबस में 30 फीसदी से ज्यादा कटौती की थी। यह कटौती अकादमिक वर्ष 2020-21 के लिए की गई थी। उस वक्त सीबीएसई का कहना था कि पाठ्यक्रम में यह कटौती कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थितियों के बीच छात्रों को राहत देने और उनके तनाव को कम करने के लिए की गई है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 9वीं से लेकर 12वीं तक के सिलेबस में नहीं होगी कटौती, पढ़िए पूरी खबर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:40 AM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2021-22 अकादमिक वर्ष के लिए नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं करेगा।
विज्ञापन
