सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICSE, ISC Result 2026: Year-on-Year Comparison, Know the Change in Pass Percentage

CISCE Board Result 2026: पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा इस बार का रिजल्ट? जानें पास प्रतिशत में कितना अंतर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 30 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

CISCE Board Result 2026 OUT: सीआईएससीई बोर्ड ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आइए जानते हैं पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का रिजल्ट कैसा रहा।

ICSE, ISC Result 2026: Year-on-Year Comparison, Know the Change in Pass Percentage
CISCE Board Result 2026 OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

CISCE ICSE, 10th, ISC 12th Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 30 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे छात्र अपने रोल/लॉगिन डिटेल्स की मदद से आसानी से देख सकते हैं। इस बार CISCE बोर्ड के नतीजों में पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। पास प्रतिशत में भी बदलाव दर्ज किया गया है, आइए जानते हैं कि इस बार के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में कितना अंतर देखने को मिला।

Trending Videos

पिछले साल से बेहतर रहा इस बार का रिजल्ट

सीआईएससीई रिजल्ट 2025 में कक्षा 10वीं (ICSE) का पास प्रतिशत 99.09% और कक्षा 12वीं (ISC) का 99.02% दर्ज किया गया था, जो उस समय भी शानदार प्रदर्शन माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीआईएससीई रिजल्ट 2026 में इस बार और सुधार देखने को मिला है। सीआईएससीई में पास प्रतिशत बढ़कर 99.18% और आईसीएसई में 99.13% हो गया है, जो दर्शाता है कि इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है।
 
वर्ष सीआईएससीई पास प्रतिशत आइएससी पास प्रतिशत
2025 99.09% 99.02%
2026 99.18% 99.13%

CISCE ISC Results 2026: लड़कियों का रहा दबदबा

इस साल बोर्ड के नतीजों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कक्षा 10वीं (ICSE) में 99.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) में 99.13% छात्रों ने सफलता हासिल की है। आईएससी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की।

पिछले वर्ष ISC (कक्षा 12वीं) में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% था, जबकि लड़कियों ने 99.45% के साथ बढ़त बनाई। कुल 99,551 छात्रों में से 98,578 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 99.02% रहा। वहीं ICSE (कक्षा 10वीं) में कुल पास प्रतिशत 99.09% था, जिसमें 99.37% लड़कियां और 98.84% लड़के सफल हुए थे।

दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहा परिणाम?

परीक्षा स्कूल कुल छात्र लड़के (उपस्थित/उत्तीर्ण) लड़कियां (उपस्थित/उत्तीर्ण) पास प्रतिशत वृद्धि
ICSE (10वीं) 55 6,400 3,467 / 3,457 2,933 / 2,929 99.78% +0.07%
ISC (12वीं) 45 3,547 1,845 / 1,838 1,702 / 1,697 99.66% +0.25%

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed